साजिश करके कांग्रेस ने वार्ड को कलानौर में जोड़ा : ग्रोवर
जागरण संवाददाता, रोहतक : सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि तत्कालीन कांग्र
जागरण संवाददाता, रोहतक : सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने साजिश के तहत योजनाबद्ध तरीके से परिसीमन में नगर के वार्ड नंबर दो के क्षेत्र को कलानौर विधानसभा क्षेत्र के साथ जुड़वाने का काम किया था। ग्रोवर शनिवार को इंदिरा कॉलोनी चौक में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी में शामिल होने पर अनिल सैनी का स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए ही परिसीमन की आड़ में वार्ड नम्बर दो के एरिया को कलानौर में शामिल करवा दिया। उन्होंने कहा कि अगर यह क्षेत्र रोहतक विधानसभा क्षेत्र में होता तो आज इसकी सूरत कुछ और होती। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि कांग्रेस के सांसद व विधायक ने यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा क्यों नहीं उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र के विकास की चाबी पार्टी में शामिल हुए अनिल सैनी को सौंप दी है और अब इस क्षेत्र में पानी, सीवर व सड़कों आदि की कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी के नेता जमानत पर हैं बाहर
मंत्री ग्रोवर ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में आज कांग्रेस पार्टी के छोटे-बड़े नेता जमानत पर बाहर हैं। ग्रोवर ने कहा कि दूसरी ओर भाजपा के किसी भी नेता पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। पार्टी के नेता सच्चे मन से जनसेवा के कार्य में जुटे हुए है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य राजरानी शर्मा, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन, नीलम पांचाल, पार्षद तिलकराज चौहान, बाबा कर्णपुरी, पार्षद मुक्ता नागपाल, दीपू नागपाल, धर्म ¨सह दहिया, बलजीत सैनी, जिले ¨सह, काकू शर्मा, महेंद्र ¨सह, जयप्रकाश, वेद पंडित, जगदीश सैनी, मनोज कौशिक, राधेश्याम सैनी, कविता इंदौरा, अशोक जांगड़ा, अमित खटक व मीणा अटकाण आदि मौजूद थे।