पंजाब की तर्ज पर विधानसभा में प्राइवेट मेंबर बिल जाएगी कांग्रेस : हुड्डा
जागरण संवाददाता रोहतक नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ह
जागरण संवाददाता, रोहतक : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस पंजाब की तर्ज पर प्राइवेट मेंबर बिल लाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंजाब सरकार ने किसानों की फसल एमएसपी से नीचे खरीदने पर तीन साल की सजा का प्रावधान किया है, वो किसानों के हित में है। वे वीरवार को रोहतक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे
पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि पांच जून से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है, जिसमें प्राइवेट मेंबर बिल के अलावा कई ज्वलंत मुद्दे हैं, जिनको जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। प्रदेश में एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं, लेकिन जांच नहीं हो रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है।
बरोदा चुनाव को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने दस साल में विश्वविद्यालय के अलावा अनेकों विकास कार्य किए। रेल कोच फैक्टरी मंजूर करवाई थी, लेकिन भाजपा ने इसे भी शिफ्ट कर दिया। भाजपा ने छह साल में बरोदा विधानसभा क्षेत्र में एक भी विकास का काम नहीं किया है। भाजपा बरोदा उपचुनाव में पहले से हार मान चुकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बरोदा में प्रचार पर जाने से कतरा रहे हैं। रोहतक में ही नेताओं की बैठक लेकर औपचारिकता निभाई जा रही है। मुख्यमंत्री बरोदा के लोगों से संवाद करने से बचना चाहते हैं।