'1984 सिख नरसंहार पर माफी मांगे कांग्रेस, राहुल गांधी करें प्रायश्चित'; रोहतक में नितिन नवीन ने साधा निशाना
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 1984 के सिख नरसंहार पर कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा, कहा कि उन्हें प्रायश्चित कर माफी मांगनी चाहिए थी, न कि प्रदर्शन करना।
-1793532253960_m.webp)
रोहतक पहुंचे बीजपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। फोटो जागरण
HighLights
नितिन नवीन ने 1984 सिख नरसंहार पर कांग्रेस को घेरा।
राहुल गांधी से माफी मांगने और प्रायश्चित करने की मांग।
राजीव गांधी के 'बड़ा पेड़ गिरता है' बयान का जिक्र किया।
जागरण संवाददाता, रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 1984 के सिख नरसंहार को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी को सिख नरसंहार के लिए प्रायश्चित करना चाहिए था और सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन वे प्रदर्शन करने निकले हैं।
रोहतक में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान नितिन नबीन ने कहा कि 1 नवंबर 1984 को सिख समाज के लोगों के साथ जो हिंसा और कत्लेआम हुआ, उसके लिए कांग्रेस को प्रायश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय राहुल गांधी प्रदर्शन कर रहे हैं।
राजीव गांधी के बयान का किया जिक्र
नितिन नवीन ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि जब सिख समाज के लोगों का कत्लेआम हुआ था, तब राजीव गांधी ने कहा था कि 'जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती है।' उन्होंने सवाल उठाया कि इस हिंसा में जिन लोगों ने अपने परिजनों और परिवारों को खोया, उनके प्रति संवेदना और पछतावा जताने के बजाय कांग्रेस आज प्रदर्शन क्यों कर रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 1984 की हिंसा में जान गंवाने वाले सिखों के प्रति कांग्रेस को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए माफी मांगनी चाहिए थी। उन्होंने राहुल गांधी से भी इस मुद्दे पर जवाबदेही और प्रायश्चित की अपेक्षा जताई।