Move to Jagran APP

महिला हितों पर कभी गंभीर नहीं रही कांग्रेस : रहाटकर

जागरण संवाददाता रोहतक भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:13 AM (IST)
महिला हितों पर कभी गंभीर नहीं रही कांग्रेस : रहाटकर
महिला हितों पर कभी गंभीर नहीं रही कांग्रेस : रहाटकर

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाओं के हित के लिए कांग्रेस कभी गंभीर नहीं रही। महिला आरक्षण से लेकर उनकी सुरक्षा तक कांग्रेस ने कोई कदम नहीं उठाए। आठ करोड़ मुस्लिम महिलाओं के लिए भाजपा अब तीन तलाक बिल लेकर आई, उस पर भी सदन में कांग्रेस का समर्थन नहीं किया था। वे शनिवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

विजया रहाटकर ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बहुमत से सत्ता में आई है, तभी से महिलाओं के लिए नए कानून और योजना बना रही है। असर यह हुआ कि महिलाओं की स्थिति में सुधार आया। हरियाणा की ही बात करें तो 2011 में लिगानुपात एक हजार के मुकाबले 834 था, जबकि अब 919 पहुंच गया है। लिगानुपात में जबरदस्त सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों ने प्रदेश में महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी बरती, जबकि भाजपा ने 12 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा। भाजपा सरकार के कारण पंचायती राज में आज दो हजार 565 महिलाएं सरपंच हैं। छह महिलाएं केंद्र में मंत्री हैं, विधायक भी है और मेयर भी। महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी बढ़ाई गई है।

जजपा प्रवक्ता भाजपा में शामिल

भाजपा में दूसरे राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता और नेता लगातार शामिल हो रहे हैं। शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में कांग्रेस, इनेलो और जेजेपी से जुड़े करीब 13 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। कार्यालय में आयोजित सभी को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलवाई गई। इस मौके पर जजपा के प्रवक्ता अरविद भारद्वाज, रविद्र पाराशर, हिसार से रविकांत, रविद्र पोड़िया, कांग्रेस से जुड़े हिसार के विशाल मेहता, दीपक शर्मा, मनोज मेहता, ओमप्रकाश, बरवाला से सुभाष नागर, यासीन नियाना, धर्मपाल, इनेलो से जुड़े हिसार के राजकुमार और नीरज गक्खड़ भाजपा में शामिल हुए। दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी में सभी को मान सम्मान दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.