खेत में किसान पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
जागरण संवाददाता रोहतक डोभ गांव में खेत पर काम कर रहे किसान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। डोभ गांव के रहने वाले शक्ति सिंह ने बताया कि वह अपने खेत में गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले अमित का फोन किया जिसने पूछा कि वह कहा पर है। इसके बाद अमित अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार में खेत पर पहुंचा।
जासं, रोहतक : डोभ गांव में खेत पर काम कर रहे किसान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। डोभ गांव के रहने वाले शक्ति सिंह ने बताया कि वह अपने खेत में गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले अमित का फोन किया, जिसने पूछा कि वह कहा पर है। इसके बाद अमित अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार में खेत पर पहुंचा। उस समय वहां पर शक्ति सिंह के ताऊ का लड़का बलराज उर्फ भोली भी था। जिसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। इसके बाद अमित और उसके साथियों ने लोहे की राड से शक्ति पर हमला कर दिया। आरोपित उसे अधमरा कर वहां से फरार हो गए। घायल का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।