Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भट्ट का मनाया जन्मदिन

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट का रविवार को 53वां जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश कार्यालय में भट्ट के जन्मदिन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बधाई दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 07:00 AM (IST)
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भट्ट का मनाया जन्मदिन
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भट्ट का मनाया जन्मदिन

जागरण संवाददाता, रोहतक : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट का रविवार को 53वां जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश कार्यालय में भट्ट के जन्मदिन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बधाई दी। दीर्घायु की कामना करते हुए स्वस्थ जीवन की कामना की।

loksabha election banner

सुरेश भट्ट मूल रूप से नैनीताल(उत्तराखंड) के रहने वाले हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन एक छात्र नेता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में राष्ट्रीय स्तर पर अति महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभाते हुए राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में काम किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में एक स्वयंसेवक के रूप में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। 2011 से हरियाणा संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

बधाई देने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला महामंत्री सतीश आहूजा, धर्मबीर शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक, सुखबीर चंदेलिया, उदयभान मलिक, संजय बल्हारा, विकास रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.