Move to Jagran APP

केंद्र की योजनाओं और मुद्दों पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : सीएम मनोहर

जागरण संवाददाता रोहतक मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार क

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 12:37 AM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 12:37 AM (IST)
केंद्र की योजनाओं और मुद्दों पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : सीएम मनोहर
केंद्र की योजनाओं और मुद्दों पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : सीएम मनोहर

जागरण संवाददाता, रोहतक : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार की योजनाएं और मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएं। प्रधानमंत्री ने देश की सवा सौ करोड़ जनता के हित को देखकर योजनाएं बनाते हैं और उन्हें लागू भी किया जाता है। सर्वे के अनुसार भाजपा केंद्र व प्रदेश में मजबूत स्थिति में हैं। लोकसभा चुनाव में सरकार की योजनाओं और कार्यकर्ताओं के दम पर हरियाणा की सभी दस सीटें जीतेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 7900 घोषणाएं हो चुकी है जबकि पूर्व की सरकार के 10 साल के कार्यकाल में लगभग 6500 घोषणाएं हुई थी। हमने जनता के साथ ईमानदारी एवं निष्पक्षता का व्यवहार किया है, जिसे हमने सिर्फ कहा ही नहीं बल्कि धरातल पर भी उतारा है। हमारी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं जो कि जनता में चर्चा का विषय है। युवाओं को ईमानदारी से नौकरी देना इसका लोगों पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और हम प्रदेश में मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि चुनाव में टिकट किसी को भी मिले वही जीतकर आएगा। जिसे कमल की कली मिलेगी वह पार्टी का कार्यकर्ता ही होगा। हरियाणा की जनता ने कसी कमर, खिलाएंगे कमल : अनिल जैन

प्रदेश के भाजपा प्रभारी डा. अनिल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसी का भी कोई मुकाबला नहीं है। मोदी देश के लोकप्रिय नेता हैं और देश में एक ही सवाल उठ रहा है कि मोदी नहीं तो कौन। उन्होंने देश के सवा सौ करोड़ लोगों की भलाई के लिए दिन-रात कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता उन्हें दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमर कस चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 साल से देश के किसानों की मांग थी कि उन्हें फसल की लागत का कम से कम डेढ़ गुणा मूल्य मिलना चाहिए। इस मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की। किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि योजनाएं देश व प्रदेश के लोगों के लिए चलाई, जिसका देश के करोड़ों लोग लाभ उठा रहे हैं। मोदी ने किया अंत्योदय का सपना साकार : मिश्र

प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही अंत्योदय की कल्पना साकार हुई है। भाजपा की केंद्र सरकार ने लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की है, जिसमें स्टार्टअप योजना, किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, इंद्रधनुष योजनाएं आदि अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक क्रियान्वित की है, जिनका लागों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब चाहे किसी भी वर्ग का हो उन्हें आरक्षण मिल रहा है। सरकार ने पूरे समाज को एक कर सफलता का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिद्धांतों की पार्टी है और हमें एकजुट और अनुशासित होकर सिद्घांतों पर चुनाव लड़ना है। हमारा उम्मीदवार कमल का फूल है इसके लिए जी-जान से चुनाव में लगना है यही राष्ट्रीयता का तगाजा है।

लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता रहे तैयार : सुभाष बराला

प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़े और मजबूत नेता है और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक ईमानदार नेता हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्च पर सफल हुई है। दोनों सरकारों ने जनकल्याण के कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार हैं। कार्यकर्ताओं के पुरूषार्थ के कारण ही पिछली सात लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। अब फिर प्रत्येक कार्यकर्ता यह संकल्प ले कि जब तक जीत नहीं मिलेगी मैं तब तक नहीं रूकूगां। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप में नरेंद्र मोदी है। यह रहे बैठक में मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, महिला एवं बाल विकास तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद यादव, प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, रामअवतार वाल्मीकि, पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, महामंत्री संदीप जोशी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, धर्मबीर हुड्डा, महामंत्री सतीश आहुजा, धर्मबीर शर्मा समेत प्रदेश के सभी सांसद, विधायक व पार्टी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.