Move to Jagran APP

सांपला नगरपालिका के लिए भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, कांग्रेसी चाह रहे हुड्डा का आशीर्वाद

सांपला नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 09:10 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 09:10 AM (IST)
सांपला नगरपालिका के लिए भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, कांग्रेसी चाह रहे हुड्डा का आशीर्वाद
सांपला नगरपालिका के लिए भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, कांग्रेसी चाह रहे हुड्डा का आशीर्वाद

ओपी वशिष्ठ, रोहतक

loksabha election banner

सांपला नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जननायक जनता पार्टी को पांच वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारेगी जबकि दस वार्डो पर भाजपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस नगरपालिका चुनाव में सिबल पर लड़ने से पहले ही इन्कार कर चुकी है। ऐसे में कांग्रेस के दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आशीर्वाद चाह रहे हैं ताकि जीत की उम्मीदों को मजबूत किया जा सके।

सांपला नगरपालिका में पहली बार चेयरमैन पद पर सीधा चुनाव हो रहा है। पहले चेयरमैन पद को लेकर दावेदारों में काफी उत्साह था। लेकिन जैसे ही अनुसूचित जाति की महिला के लिए पद आरक्षित हुआ, तो सामान्य वर्ग के दावेदार पीछे हट गए। अब वार्डो में भी उतना उत्साह नहीं दिख रहा, जो पहले था। भाजपा ने बिना देर किए चेयरमैन पद पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वार्ड नंबर-9 से भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रहे नवीन वाल्मीकि की पत्नी सोनू वाल्मीकि को टिकट दी है। वहीं, भाजपा दस वार्डो में अपने प्रत्याशी उतारेगी जबकि सहयोगी पार्टी जजपा पांच वार्डो में चुनाव लड़ेगी। जजपा के खाते में 2, 4, 9, 13 व 15 वार्ड आए हैं।

तनवीर और बिजेंद्र लगा रहे हुड्डा दरबार में हाजिरी

सांपला के पूर्व सरपंच तनवीर सिंह और खेड़ी सांपला से बिजेंद्र सिंह कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं। दोनों ही चुनाव में काफी समय से ताल ठोके हुए हैं। चूंकि कांग्रेस नगरपालिका में सिबल पर नहीं लड़ रही है। इसलिए दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद मांग रहे है। हालांकि पूर्व सीएम उनको कह चुके हैं कि नगरपालिका चुनाव में आपसी सहमति से ही प्रत्याशी मैदान में उतारें, वे इसमें भागीदारी नहीं करेंगे। अब देखना होगा कि कांग्रेसी उम्मीदवार किस तरह से आपसी सहमति बनाकर मैदान में उतरेंगे।

वार्ड पार्षद चुनाव में भी कई-कई दावेदार

नगरपालिका के 15 वार्ड हैं। ऐसा अभी तक एक भी वार्ड नहीं है, जहां तीन से चार दावेदारी न हो। हालांकि कई वार्डो में सर्वसम्मति बनाने के प्रयास हुए। सहमति बन भी गई। लेकिन फिर उसमें दावेदार खड़े हो गए। ऐसा कई वार्डों में देखने को मिल रहा है। कोई भाईचारा इक्ट्ठा कर मैदान में उतरने को बेताब है तो कोई माहौल देखकर मतदाताओं का मन टटोल रहा है। यही कारण है कि नामांकन प्रक्रिया के दो दिन बीत जाने के बाद भी एक भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा है।

भाजपा को मिल सकती है कड़ी चुनौती

सांपला नगरपालिका चुनाव में भाजपा को सिबल पर प्रत्याशी उतारने का फायदा भी हो सकता है और नुकसान भी। सांपला में चुनाव पार्टी व जाति-पाति से अलग रह सकता है। वार्डो में मतदाताओं की संख्या कम है। ऐसे में उम्मीदवार को देखकर मतदाता अपना रुख स्पष्ट करेंगे। इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव में कड़ी चुनौती मिल सकती है। वार्ड आरक्षित-अनारक्षित मतदाता

01 पिछड़ा वर्ग 1044

02 पिछड़ा वर्ग 1034 03 महिला आरक्षित 1161 04 सामान्य वर्ग 1426

05 एससी महिला 944

06 महिला आरक्षित 903

07 सामान्य वर्ग 771

08 एससी आरक्षित 729

09 एससी आरक्षित 972

10 सामान्य वर्ग 1230

11 सामान्य वर्ग 761

12 महिला आरक्षित 842

13 सामान्य वर्ग 905

14 महिला आरक्षित 859

15 सामान्य वर्ग 796 कुल मतदाता - 14377

पुरुष मतदाता - 7639

महिला मतदाता - 6738

कुल वार्ड -15

कुल संभावित बूथ -15

सबसे कम मतदाता - वार्ड 8

सबसे ज्यादा मतदाता- वार्ड 4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.