साथियों के साथ मिलकर लूटी थी बाइक, गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना पुलिस ने जानलेवा हमला कर बाइक लूट के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जासं, रोहतक : सिविल लाइन थाना पुलिस ने जानलेवा हमला कर बाइक लूट के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदयभान सिंह ने बताया कि बोहर गांव निवासी रविद्र लकड़ी का काम करता है। 24 सितंबर को वह बाइक लेकर सुभाष नगर में किसी काम से आया था। निजी क्लीनिक के पास स्कूटी और बाइक सवार कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया था। आरोपितों ने हवाई फायरिग भी की थी। जिसके बाद आरोपित रविद्र की बाइक लूटकर फरार हो गए थे। घायल को पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
एएसआइ संजय ने मामले की जांच के बाद सैनीपुरा निवासी इशांत को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले में अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।