विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किसानों के साथ मजाक किया गया...', हरियाणा में गन्ने के रेट में 15 रुपये की बढ़ोतरी पर भड़के हुड्डा

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:32 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गन्ने के रेट में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को किसानों के साथ ...और पढ़ें

कांग्रेस ने छह गुणा बढ़ाए थे गन्ने के रेट, भाजपा ने किया किसानों से मजाक: हुड्डा।

कांग्रेस ने छह गुणा बढ़ाए थे गन्ने के रेट, भाजपा ने किया किसानों से मजाक: हुड्डा।

HighLights

  1. गन्ने के रेट में 15 रुपये की बढ़ोतरी किसानों से मजाक।

  2. कांग्रेस कार्यकाल में गन्ने के दाम छह गुना अधिक बढ़े थे।

  3. भाजपा सरकार में किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है।

जागरण संवाददाता, रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गन्ने के रेट में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को किसानों के साथ मजाक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ने के मूल्य में केवल तीन प्रतिशत की वृद्धि की है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस कार्यकाल में गन्ने के रेट में भाजपा के मुकाबले छह गुणा अधिक बढ़ोतरी हुई थी।

रोहतक स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को पूरे हरियाणा में समर्थन मिल रहा है। भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता जागरूक हो चुकी है और 2029 के चुनाव में वोट चोरी नहीं होने देगी।

हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस सरकार के साढ़े नौ साल के कार्यकाल (2005 से 2014) में गन्ने का भाव 117 रुपये से बढ़ाकर 310 रुपये प्रति क्विंटल किया गया। इस दौरान 193 रुपये यानी करीब 165 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके मुकाबले भाजपा सरकार के 12 साल में भाव 310 रुपये से बढ़कर 430 रुपये प्रति क्विंटल हुआ, यानी 120 रुपये और करीब 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में अन्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में हर साल औसतन 14 से 15 प्रतिशत वृद्धि होती थी, जबकि भाजपा के कार्यकाल में यह करीब पांच प्रतिशत रह गई। पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद, बीज, दवाइयों और खेती के उपकरणों की कीमतों के साथ मजदूरी बढ़ने से किसानों की लागत बढ़ रही है। सरकार को किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य देना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।