विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मात्र 15 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के साथ भद्दा मजाक', गन्ने के रेट पर भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार को घेरा

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:40 PM (GMT+05:30)

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी और गन्ने के रेट में मामूली वृद्धि को लेकर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था में रिक्त पदों और अग्निवीरों को स्थायी करने की मांग पर भी सरकार को घेरा।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (फाइल फोटो)

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गन्ने के रेट में मात्र ₹15 की वृद्धि को बताया मजाक।

  2. भाजपा पर वोट चोरी का आरोप, जनता में भारी रोष।

  3. शिक्षा, स्वास्थ्य में रिक्त पदों पर सरकार को घेरा।

जागरण संवाददाता, रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस मामले में पकड़ी जा चुकी है और जनता में इसके खिलाफ भारी रोष है।

अब भाजपा वोट चोरी नहीं कर पाएगी। वे मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। हुड्डा ने गन्ना किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि गन्ने के भाव में मात्र 15 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के साथ मजाक है।

महंगाई और खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में सरकार को किसानों की मांग मानकर उचित भाव देना चाहिए। साथ ही पंजाब चुनाव को लेकर कहा कि पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन के बारे पहले ही पता था।

इन दोनों का कोई आधार नहीं है। सीएम नायब सिंह सैनी को भी पंजाब की चिंता छोड़कर हरियाणा पर ध्यान देना चाहिए। किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। हुड्डा ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सहायता प्राप्त कालेजों में शिक्षकों के करीब 49 प्रतिशत पद खाली हैं।

97 कॉलेजों में से 56 में प्रिंसिपल नहीं हैं। वहीं, 723 प्राथमिक स्कूल एक-एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। उन्होंने 398 स्कूलों के पेयजल को पीने योग्य नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। स्वास्थ्य सेवाओं पर हुड्डा ने कहा कि सरकारी मेडिकल कालेजों में डाक्टरों के 2572 और पैरामेडिकल स्टाफ के 2742 पद रिक्त हैं। पीजीआइएमएस रोहतक में भी 40 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।