हटाए गए 36 कर्मचारियों को दोबारा से नौकरी पर रखने का आश्वासन
जागरण संवाददाता रोहतक नगर निगम के आयुक्त और हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के प
जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर निगम के आयुक्त और हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच वीरवार को वार्ता हुई। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि हटाए गए क्लर्कों और डाटा एंट्री आपरेटरों को रखने के लिए निगम प्रशासन राजी हो गया है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम इकाई के प्रधान संजय बिड़लान और महासचिव श्रवण बोहत ने बताया है कि आयुक्त प्रदीप गोदारा के साथ वार्ता हुई। जिसमें 21 सितंबर से धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग के 36 कर्मचारी, जोकि नियमित कर्मचारियों के आने के पश्चात उनकी सेवा समाप्त कर दी गई थीं। बैठक में आयुक्त ने आश्वासन दिया गया कि उक्त प्रकरण में जल्द ही कोई रास्ता निकाला जाएगा। आयुक्त के आश्वासन पर धरने को समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है।