तंवर का हुड्डा पर इशारों में हमला, कहा- गलतफहमी में न रहें, कांग्रेस कभी दबाव में नहीं आती
हरियाणा कांग्रेस में कलह थम नहीं रही है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी दबाव में नहीं आती।
रोहतक, जेएनएन। हरियाणा कांग्रेस में कलह कम नहीं हो रहा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा बागी तेवर दिखाने के बाद हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने पलटवार किया है। तंवर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की परिवर्तन महारैली को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने हुड्डा का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस कभी दबाव में नहीं आती है और किसी तो इस बारे में गलतफहमी है तो उसे दूर कर ले।
अशोक तंवर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस कभी दबाव नहीं मानती। कांग्रेस ने देश से अंग्रेजों को भगा दिया, हमेशा कुर्बानी दी है। अगर किसी को गलतफहमी है तो वे दूर कर लें कि वह कांग्रेस पर दबाव बना सकते हैं। तंवर कांग्रेस नेता एडवोकेट अजय अहलावत के आवास पत्रकारों से बात कर रहे थे। तंवर ने कहा कि उन्हें किसी पद से चिपकने की जरूरत नहीं है। वह तो हमेशा साधु जैसा जीवन जीते हैं। कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ इस चुनाव में भाजपा को हरियाणा से भगाने का काम करेगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली जा रहे हैं तो बार्डर पर इस नए सिस्टम के बारे में कर लें पता, अन्यथा देना पड़ेगा दोगुना टैक्स
तंवर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर तंज कसा। उन्होंने कहां कि पांच साल बाद ही सही मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उतर कर जनता के बीच तो आए। पारदर्शिता की बात करने वाली भाजपा सरकार की पोल खुल गई है। उनके राज में नौकरियों के नित नए घोटाले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो पूरे प्रदेश में यात्रा निकाल रही है, वो प्रभावी नहीं हो पाई है। यात्रा में भाजपा की गुटबाजी भी खुलकर सामने आई है।
यह भी पढ़ें: हुड्डा पर सस्पेंस गहराया, कांग्रेस के संग रहेंगे या चलेंगे अलग राह, बनाई 38 सदस्यीय कमेटी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा रोज नए ऑडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें भाजपा नेताओं के नौकरियों के नाम पर पैसे लेने के मामले ज्यादा हैं। जनता को भाजपा की असलियत जान चुकी है। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरी संवेदना भी व्यक्त की।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें