Move to Jagran APP

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बने अशोक डुलगच

जागरण संवाददाता रोहतक नगर निगम परिसर में शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ की बैठ

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 07:22 PM (IST)
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बने अशोक डुलगच
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बने अशोक डुलगच

जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर निगम परिसर में शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ की बैठक की गई। जिसमें नगर पालिका महम, कलानौर की कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में इकाई के चुनाव के उपरांत जिला प्रधान के लिए सर्व सम्मति से अशोक डुलगच को पुन: जिला प्रधान के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं अनिल कांगड़ा को जिला सचिव व संजय झिगाल को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों के बढ़े हुए वेतन से नाराजगी जताई गई। मंत्री मनीष ग्रोवर से महंगाई को देखते हुए सफाई कर्मचारियों का प्रतिवर्ष की भांति दस प्रतिशत वेतन बढ़ना की मांग की। बैठक में सफाई कर्मचारियों को अनुबंध पर रखने की बजाए भर्ती की जाए। ताकि शहर स्वच्छ भारत मिशन में दूसरे से प्रथम स्थान पर आ जाए। इस दौरान बैठक में राजेंद्र चौटाला, श्रवण बोहत, विक्की बिडलान, रमेश बिडलान, रवि चड्डा, पवन राणा, वीरेंद्र, सौरभ बागड़ी, अंकित आदिवाल, सतपाल बिडलान, जतिन, मुकेश सारवान, रोहताश भगत, विनोद, सिकंदर बिडलान, मुन्नू चावरिया, अमित बिडलान, अशोक टोहानिया, सुरेंद्र, कौशल, अनीता, दर्शना, ऊषा, अंजना आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.