Move to Jagran APP

सुधरने लगी हवा की सेहत, एक्यूआइ घटकर 254 हुआ

जागरण संवाददाता रोहतक शहर की हवा की सेहत सुधरने लगी है। लगातार चार दिनों से 400

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 11:46 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 11:46 PM (IST)
सुधरने लगी हवा की सेहत, एक्यूआइ घटकर 254 हुआ
सुधरने लगी हवा की सेहत, एक्यूआइ घटकर 254 हुआ

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर की हवा की सेहत सुधरने लगी है। लगातार चार दिनों से 400 पार रहा (एयर क्वालिटी इंडेक्स) एक्यूआइ मंगलवार को घटकर 254 हो गया। मंगलवार को सोमवार के मुकाबले शहर के एक्यूआइ में 156 अंक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह अब भी खराब स्थिति में बना हुआ है। मंगलवार को दिन के अधिकतर समय धूप निकली। वहीं सुबह के समय ठंड में इजाफा हुआ है।

loksabha election banner

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दस बड़े शहरों में सिर्फ दो से अधिक एक्यूआइ रोहतक का रहा। बादुरगढ़ व सोनीपत के अलावा अन्य शहरों की हवा रोहतक से खराब रही। एक्यूआइ सामान्य से अब भी पांच गुणा तक बना हुआ है। मुख्य प्रदूषक पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 हवा को खराब कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार हवा की गति बढ़ने से स्मॉग कम होने के साथ ही प्रदूषकों का गमन ऊपर की ओर तेज हुआ है। जिस वजह से एक्यूआइ में गिरावट आई है। आठ को हो सकती है बूंदाबांदी

पिछले नौ दिनों से शहर की प्रमुख समस्या रही प्रदूषण में यह गिरावट अच्छे संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रह सकते हैं। वहीं अलगे दो दिन आठ व नौ नवंबर को बादलों के साथ दिन में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बूंदाबांदी होने से मौसम काफी हद तक साफ हो जाएगा। नौ, 10 व एक नवंबर को आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। यह रहा एनसीआर के दस शहरों का हाल :

शहर एक्यूआइ स्थिति - रोहतक 254 खराब

- बहादुरगढ़ 221 खराब

- दिल्ली 324 बहुत खराब

- फरीदाबाद 300 खराब

- ग्रेटर नोएडा 340 बहुत खराब

- करनाल 294 खराब

- सोनीपत 151 मध्यम

- पानीपत 371 बहुत खराब

- गाजियाबाद 346 बहुत खराब

- गुरुग्राम 316 बहुत खराब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.