प्रेम विवाह के दो साल बाद विवाहिता ने खाया जहर, परिजन बोले दहेज के लिए की ससुरालियों ने हत्या
जागरण संवाददाता, रोहतक : रिटौली गांव में दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता की ज
जागरण संवाददाता, रोहतक : रिटौली गांव में दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता की जहरीले पदार्थ से मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए मौत के घाट उतारा है, जिसे कई दिनों से कमरे में बंद कर रखा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में जींद जिले गढ़वाली गांव निवासी नारायण ¨सह ने बताया कि उसकी बेटी सीमा ने करीब दो साल पहले रिटौली निवासी संजीत के साथ प्रेम विवाह किया था। संजीत हैफेड में कार्यरत है। दोनों की करीब एक साल की बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग सीमा को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। शादी के कुछ माह बाद ही मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों को 50 हजार रुपये दिए थे, लेकिन फिर भी मांग बढ़ती गई। इसके बाद कभी बाइक तो कभी आभूषण की मांग की गई। कुछ माह पहले मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया था, लेकिन बाद में समझौता होने के बाद विवाहिता फिर से ससुराल में चली गई। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेजलोभी अपनी हरकतें से बाज नहीं आए। शुक्रवार देर शाम फोन पर सूचना दी कि सीमा ने जहर खा लिया है। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति संजीत, जेठ संजय, जेठानी आशा, ससुर होशियार ¨सह और सास रोशनी ने जहर देकर मारा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मायके पक्ष का आरोप, कई दिन से कर रखा था कमरे में बंद
मृतका के पिता ने बताया कि उसका बड़ा भाई रामस्नेही 21 मार्च को अपनी ससुराल मदीना में आया था। इसी बीच वह भतीजी सीमा की ससुराल में भी उसका हालचाल पूछने चला गया। वहां जाकर देखा कि ससुरालियों ने विवाहिता को एक कमरे में बंद कर रखा था और उसकी हालत बेहद खराब थी। उस समय विवाहिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग अब रोहतक में प्लाट लेने के लिए छह लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मना करने पर उन्होंने कमरे में बंद करके रखा हुआ है। इसके बाद रामस्नेही ने ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत की थी। उन्होंने समझाया फिर भी ससुराल पक्ष के लोग अपनी जिद पर रहे। लोकलाज के डर से नहीं की थी शिकायत
मृतका के ताऊ रामस्नेही का कहना है कि संजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर सीमा को उठा लिया था और उसके साथ गलत काम किया था। इसके बाद परिवार ने लोकलाज के भय से संजीत और सीमा की कोर्ट मैरिज पर सहमति जता दी थी। पुलिस में कोई शिकायत भी नहीं की।
मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- राजवीर ¨सह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी