Move to Jagran APP

हाजिरी लगाकर हड़ताल में कूदे सफाई कर्मचारी

जागरण संवाददाता, रोहतक : स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 शुरू होते ही नगर निगम के कर्मचारियों ने ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 07:52 PM (IST)
हाजिरी लगाकर हड़ताल में कूदे सफाई कर्मचारी

जागरण संवाददाता, रोहतक : स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 शुरू होते ही नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर निगम कर्मियों ने सफाई कार्य नहीं किया। नगर निगम के कर्मचारियों ने प्रशासन और सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सुबह से ही फेस री¨डग मशीनों पर हाजिरी लगाते हुए सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। अभी हड़ताल 6 जनवरी तक होगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए होगी।

loksabha election banner

कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाए हैं कि पिछले छह माह से आश्वासन मिल रहे थे कि समान काम-समान वेतन की सिफारिश लागू की जाएंगी। मगर कर्मचारियों के हितों को लेकर आदेश लागू नहीं हो सके। कच्चे कर्मियों को 16900 रुपये वेतन देने, कच्चे कर्मियों को पक्का करने आदि मांगों को लेकर कर्मचारियों ने 3 जनवरी तक का पूरा करने की चेतावनी थी। हालांकि निर्धारित अवधि में मांग पूरी न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को सभी सफाई कर्मचारी आंबेडकर चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के पार्क में इकट्ठे हो गए। सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद शहर में जुलूस निकाला गया। हालांकि नगर निगम प्रशासन दावा है कि सिर्फ सफाई कर्मचारी ही हड़ताल पर थे। जबकि दूसरी सभी ब्रांच में काम होते रहे। वहीं, कर्मचारी नेता कहते हैं कि आगे सभी ब्रांच के कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल कराया जाएगा। सहकारिता मंत्री ने चंडीगढ़ में फोन से की वार्ता

नगर निगम रोहतक इकाई के प्रधान संजय बिड़लान एक प्रतिनिधि मंडल के साथ सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से मिलने पहुंचे। सहकारिता मंत्री के समक्ष कर्मचारी नेताओं ने दावा किया है कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में सातवें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है, जबकि रोहतक में भेदभाव हो रहा है। कर्मचारी नेता दावा कर रहे हैं कि सहकारिता मंत्री ने चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों से फोन करके वार्ता की है, जिसमें कर्मचारियों की मांग पूरी करने को कहा है।

नगर निगम अफसर बोले, सर्वेक्षण की तैयारियां पूरी

नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया है कि स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पिछली बार हरियाणा में रोहतक को दूसरा स्थान मिला था। 2019 में हरियाणा में पहला और देशभर में टॉप-10 में स्थान पाने की कोशिश है। हड़ताल के चलते निजी कंपनी के कर्मचारियों और स्वी¨पग मशीन से सफाई कराई गई। कर्मचारी नेता बोले, रैंक कम आने के लिए जिम्मेदार होंगे अफसर

नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव श्रवण बोहत ने कड़ी नाराजगी जताई है। दावा किया है कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में अंक कम मिलने के लिए नगर निगम के अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे। अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे थे। कर्मचारी नेता दावा कर रहे हैं कि हमें हड़ताल के लिए मजबूर किया गया है। वर्जन

कर्मचारी बेवजह ही दबाव बना रहे हैं। कर्मचारी कह रहे हैं कि दूसरे कई स्थानों पर वेतनमान व दूसरी सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार के संज्ञान में पूरा मामला है। इस प्रकरण में सरकार वार्ता करके कोई समाधान निकालेगी। हमारी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए तैयारियां पूरी हैं। निजी कंपनी के कर्मचारियों ने सफाई कार्य किया।

आरएस वर्मा, आयुक्त, नगर निगम

हमने स्वच्छता सर्वेक्षण को देखकर कोई हड़ताल नहीं की है। पिछले छह माह से हम तो वार्ता कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक गिरती है तो इसके लिए सीधे तौर से प्रदेश सरकार और नगर निगम के अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे।

संजय बिड़लान, प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ, नगर निगम इकाई

हम कोई दबाव नहीं बना रहे हैं। कर्मचारियों की मांग को पहले ही पूरा कर दिया होता तो हम हड़ताल करने के लिए विवश नहीं होते। हमारे साथ सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं।

श्रवण बोहत, महासचिव, नगर पालिका कर्मचारी संघ

सरकार और नगर निगम के अधिकारी सिर्फ कोरे आश्वासन देकर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में कहीं भी सफाई कार्य नहीं हुआ। सोमवार से नगर निगम में होने वाले दूसरे सभी कार्य ठप कर दिए जाएंगे।

अशोक ढुलगच, जिला प्रधान, नगर पालिका संघ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.