Move to Jagran APP

देश का सबसे विकासशील हरियाणा आज अपराध में नंबर वन : आशा हुड्डा

- महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध घोर ¨चता का विषय, महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित जागरण

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 02:31 AM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 02:31 AM (IST)
देश का सबसे विकासशील हरियाणा आज अपराध में नंबर वन : आशा हुड्डा
देश का सबसे विकासशील हरियाणा आज अपराध में नंबर वन : आशा हुड्डा

- महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध घोर ¨चता का विषय, महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, रोहतक : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा ने कहा कि देश में विकासशील हरियाणा आज अपराध में नंबर वन बन गया है। दिन-प्रतिदिन महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और चरमराई कानून व्यवस्था आज ¨चता का विषय बन गया है। हर वर्ग में भय का माहौल बन गया है। हुड्डा सरकार के दस साल के कार्यकाल में प्रदेश विकास, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, शिक्षा और खेलों में नंबर वन पर था। लेकिन आज प्रदेश की छवि देश में खराब हो गई है। वह सोमवार शाम को गोहाना अड्डा स्थित शिव पंजाबी धर्मशाला में आयोजित महिला अधिकार सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थीं। सम्मेलन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव ने भी शिरकत की।

आशा हुड्डा ने कहा की हुड्डा सरकार के कार्यकाल में भाईचारे की नींव पर समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए हमारा प्रदेश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा था। लेकिन भाजपा के चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है। अपराधी वारदात को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। भाजपा राज में हमारा प्रदेश विकास के मामले में कई पायदान नीचे गिर गया है और अन्य प्रदेशों से पिछड़ गया है। उन्होंने कहा रोहतक के भाईचारे की मिसाल दी जाती थी लेकिन भाजपा ने भाईचारे को खराब कर दिया। रोहतक की जनता ने दोबारे से सामजिक सौहार्द कायम कर भाजपा ने मंसूबे विफल कर दिए है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि जो माहौल हरियाणा में महिलाओं के प्रति बना हुआ है, वह वास्वत में शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का अभियान महिलाओं को आवाज और मंच प्रदान करने का काम कर रहा है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल, विधायक शकुंतला खटक, हरियाणा महिला अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा, चक्रवर्ती शर्मा, महिला ¨वग की जिला रेणु डाबला, अनिता मिगलानी, गुलशन इशपुनियानी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.