विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में युवक ने की आत्महत्या, लेनदेन के मामले से था परेशान; 2 साल पहले UP की युवती से किया था प्रेम विवाह

Published: Sat, 07 Feb 2026 11:28 PM (GMT+05:30)

रोहतक के बीपीएल फ्लैट क्षेत्र में एक युवक रवि ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सोनीपत का मूल निवासी ...और पढ़ें

रोहतक में युवक ने की आत्महत्या। फाइल फोटो

रोहतक में युवक ने की आत्महत्या। फाइल फोटो

HighLights

  1. रोहतक के बीपीएल फ्लैट में युवक रवि ने की आत्महत्या।

  2. संदिग्ध लेनदेन के पुलिस मामले से था मानसिक तनाव।

  3. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, रोहतक। बीपीएल फ्लैट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस ने मृतक की पत्नी और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की तह तक जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव बड़वासनी, जिला सोनीपत का रहने वाला था दो साल पहले रवि ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था और दोनों बीपीएल फ्लैट में किराए के मकान में रह रहे थे।

मृतक के पिता रणधीर ने बताया कि घटना से एक दिन पहले दोपहर में उनकी रवि से फोन पर बातचीत हुई थी। लेकिन देर रात करीब दो बजे परिवार को सूचना मिली कि रवि ने फंदा लगा लिया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मानसिक तनाव में चल रहा था रवि

परिजनों का कहना है कि रवि पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। बताया गया कि दुबई में साथ रहने वाले एक परिचित ने 62 हजार रुपये रवि के खाते में ट्रांसफर किए गए थे, जिस मामले में पुलिस कार्रवाई हुई और केस कोर्ट में विचाराधीन था।

अप्रैल में इसकी अगली तारीख तय थी। पिता का आरोप है कि इसी मामले को लेकर रवि काफी परेशान था और इसी तनाव ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर किया। परिवार ने बताया कि रवि दो साल तक दुबई में काम कर चुका था, जहां उसका बड़ा भाई पहले से रहता है। विदेश से लौटने के बाद रोहतक में इंश्योरेंस का कार्य कर रहा था।