Move to Jagran APP

लंबे समय से फरार चल रहे चार आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता रोहतक जिला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाने में तैनात मुख्य सिपाही दिनेश कुमार बलम गांव के रहने वाले सोनू उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। आरोपित वर्ष 200

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 05:50 PM (IST)
लंबे समय से फरार चल रहे चार आरोपित गिरफ्तार
लंबे समय से फरार चल रहे चार आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रोहतक : जिला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाने में तैनात मुख्य सिपाही दिनेश कुमार बलम गांव के रहने वाले सोनू उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। आरोपित वर्ष 2008 में चोरी के मामले में जेल गया था, जो जमानत पर बाहर आने के बाद पेश नहीं हुआ। कोर्ट की तरफ से आरोपित को भगौड़ा घोषित कर रखा था। उधर, महम थाने के मुख्य सिपाही प्रवीण ने भैणी चंद्रपाल निवासी विशाल को गिरफ्तार किया है। जो अक्टूबर 2018 से फरार चल रहा था। इसके अलावा मुख्य सिपाही सोमबीर ने सोनीपत जिले के रबड़ा गांव निवासी कुलदीप को महम से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ वर्ष 2014 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। जमानत पर आने के बाद आरोपित फरार हो गया था। वहीं लाखनमाजरा थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुरेश ने चार माह से फरार चल रहे दिल्ली के रोहिणी निवासी उरगा नाथ को गिरफ्तार किया है। आरोपित दिसंबर 2012 से फरार चल रहा था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.