Move to Jagran APP

सैनी शिक्षण संस्था की चौधर फिर धर्म सिंह दहिया पैनल के हाथ

जागरण संवाददाता रोहतक सैनी शिक्षण संस्था की चौधर लगातार दूसरी बार धर्म सिंह दहिया पैनल क

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 06:23 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 06:23 AM (IST)
सैनी शिक्षण संस्था की चौधर फिर धर्म सिंह दहिया पैनल के हाथ

जागरण संवाददाता, रोहतक : सैनी शिक्षण संस्था की चौधर लगातार दूसरी बार धर्म सिंह दहिया पैनल को मिली है। रविवार को हुए गवर्निग बाडी पदाधिकारियों सहित सात पदों के लिए चुनाव हुआ। त्रिवार्षिक चुनाव में इस पैनल के तमाम प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। चुनाव अधिकारी जेपी सैनी ने शाम को चुनाव परिणाम घोषित कर दिया। चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई गई।

loksabha election banner

प्रधान, उप प्रधान, सचिव व सहसचिव, कोषाध्यक्ष पदों के अलावा कार्यकारिणी के दो सदस्यों के लिए भी दो-दो प्रत्याशी मैदान में होने से चुनावी मुकाबला रोचक बना रहा। इसी महीने चुने गए कालेजियम के 100 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों में वार्ड तीन से राजेश सैनी को 55 व विनोद सैनी को 43 वोट मिले जबकि वार्ड एक से राजपाल को 73 व सोमवीर सैनी को 25 वोट मिले।

सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान कराया गया, जिसके बाद मतगणना भी इसी स्कूल के हाल में कराई गई। शाम चार बजे तक मतदान हुआ। जिसके 100 में से 98 कालेजियम सदस्यों ने मतदान किया। जिसके बाद मतगणना हुई और चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। उधर, धर्म सिंह दहिया पैनल के सभी पदाधिकारियों की जीत की सूचना मिलते ही समर्थक स्कूल के गेट के बाहर जमा हो गए और फूलमालाओं से प्रधान सहित सभी विजेताओं को स्वागत करने हुए उनको कंधों पर उठाकर खुशी मनाई। इसके बाद रंग गुलाल उड़ाते हुए समर्थकों ने विजयी जुलूस भी निकाला।

स्कूल के हाल में बनाए गए मतदान केंद्र पर दो बूथ बनाए गए। जिनमें से बूथ नंबर एक पर प्रधान, उप प्रधान, सचिव व सहसचिव पदों के लिए मतदान कराया गया जबकि दूसरे बूथ पर कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान हुआ। अलग अलग प्रत्याशियों के लिए अलग अलग रंग के मतपत्रों का प्रयोग किए गया। प्रत्येक कालेजियम सदस्य ने सभी सात प्रत्याशियों के लिए एक-एक वोट डाली। सात वोट डाल सकता है। मतदान केंद्र के बाहर कालेजियम सदस्यों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी और एलईडी भी लगाई गई। जहां पर चुनाव से संबंधित गतिविधियां दिखाई गई। गवर्निंग बाड़ी पदाधिकारियों व सदस्यों के चुनाव में विजेताओं को सोमवार दोपहर बाद दो बजे प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर सैनी शिक्षण संस्था के आसपास खूब चहल-पहल बनी रही। किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले :

प्रधान पद :

प्रत्याशी वोट

धर्म सिंह दहिया 56

प्रवीन कुमार 42

----

उपप्रधान पद :

प्रत्याशी वोट

ओम प्रकाश टिकोरिया 70

देवेंद्र कुमार सैनी 28

----

सचिव पद :

प्रत्याशी वोट

जगदीश कुमार सैनी 50

रामेश्वर सैनी 48

----

सहसचिव पद :

प्रत्याशी वोट

सुरेश कुमार 64

धर्मवीर सैनी 34

----

कोषाध्यक्ष पद :

प्रत्याशी वोट

बुधराम सैनी 72

मनोज सैनी 25

------------ समाज के लोगों ने दूसरी बार मुझ पर विश्वास कर प्रधान पद की जिम्मेदारी दी है। यह मेरी नहीं संस्था में पिछले कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्याें की जीत है। संस्था में विकास का क्रम रुकने नहीं दिया जाएगा। यहां नए गए कोर्स शुरू कराए जाएंगे। समाज के सभी लोगों के साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। संस्था की जमीन पर हुए कब्जों को भी छुड़वाया जाएगा।

- धर्म सिंह दहिया, नवनिर्वाचित प्रधान, सैनी शिक्षण संस्था, रोहतक । सैनी शिक्षण संस्था के चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए गए हैं। इसमें पुलिस प्रशासन पुलिस व संस्था के कर्मचारियों का सहयोग रहा है। चुनाव में आपसी भाईचारा बना रहा और शांतिपूर्वक चुनाव हुए हैं। सोमवार को विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

- जेपी सैनी, चुनाव अधिकारी, सैनी शिक्षण संस्था, रोहतक ।

---- इनके हाथों में रही है सैनी शिक्षण संस्था की अब तक बागडोर :

प्रधान समयावधि

राम स्वरूप सैनी संस्था के आरंभ से 1952 तक

शिशुपाल सिंह सैनी 1952 से 1953

अनूप सिंह सैनी 1953 से 1955

ज्ञानचंद सैनी 1955 से 1956

दयाराम सैनी 1956 से 1957

लालमण सिंह सैनी 1957 से 1958

भरत सिंह सैनी 1958 से 1964

लक्ष्मी चंद सैनी 1964 से 1966

दौलत राम सैनी 1966 से 1967

चंदगी राम सैनी 1967 से 1968

लक्ष्मी चंद सैनी 1968 से 1970

मामन सिंह सैनी 1970 से 1974

पन्नामल सैनी 1974 से 1975

फतेह सिंह सैनी 1975 से 1976

चंदगी राम सैनी 1976 से 1977

प्रेम सिंह सैनी 1977 से 1978

भरत सिंह सैनी 1978 से 1980

राम किशन सैनी 1980 से 1987

निहाल सिंह सैनी 1987 से 1989

फते सिंह सैनी 1989 से 1990

ताराचंद सैनी कार्य. 1989 से 1990

हरबंस सिंह सैनी 1990 से 1997

बलजीत सिंह सैनी 1997 से 2005

धर्म सिंह दहिया कार्य. 2004 से 2005

विजय कुमार सैनी 2005 से 2014

प्रशासक नियुक्त रहे 2014 से 2018

धर्म सिंह दहिया 2018 से 2021


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.