सामाजिक संगठनों की मदद से निगम प्रशासन कराएगा भोजन के इंतजाम
झुग्गियों झोपड़ियों में रहने वालों को अब भोजन की कमी से नहीं जूझना होगा। नगर निगम प्रशासन ने सामाजिक संगठनों से मदद मांगी है। सामाजिक संगठनों ने शहर में सर्वे कराया है। सर्वे में जिन स्थानों पर भोजन की जरूरत होगी वहां सामाजिक संगठन खाद्य पदार्थ व भोजन के पैकेट आदि मुहैया कराएंगे।
जागरण संवाददाता, रोहतक
झुग्गियों, झोपड़ियों में रहने वालों को अब भोजन की कमी से नहीं जूझना होगा। नगर निगम प्रशासन ने सामाजिक संगठनों से मदद मांगी है। सामाजिक संगठनों ने शहर में सर्वे कराया है। सर्वे में जिन स्थानों पर भोजन की जरूरत होगी वहां सामाजिक संगठन खाद्य पदार्थ व भोजन के पैकेट आदि मुहैया कराएंगे।
हरियाणा वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बोहत ने प्रशासन से मांग की थी कि पालिका कालोनी, कृष्णा कालोनी, कच्ची गढ़ी, कुआ मोहल्ला, डेहा बस्ती आदि कालोनियों में भोजन की जरूरत है। गरीब और मजदूर परिवार की जिला प्रशासन और हरियाणा सरकार से अपील हैं कि हरियाणा की गरीब मजबूर जनता को आर्थिक वित्तीय मदद, खाने के लिए भोजन की व्यवस्था करवाए। तमाम जनता भी सरकार के लोक डाउन का पालन करते है। नगर निगम के सिटी प्रोजेक्ट आफिसर जगदीश चंद्र ने बताया है कि नगर निगम प्रशासन ने कहा है कि इस प्रकरण में हमारे पास सरकार से आदेश आ चुके हैं कि सामाजिक संगठनों से मदद लेकर लोगों की मदद करें। सामाजिक संगठनों की मदद से भोजन या फिर भोजन सामग्री मुहैया में मदद कराएंगे।
वर्जन : दवाई के छिड़काव को जुटी हुई है टीम
मेरी सभी शहर वालों से अपील है कि वह कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न डालें। अपने आसपास सफाई का विशेष ख्याल रखें। हमारी टीम लगातार सफाई कार्य, दवाओं के छिड़काव, कचरा उठाने व अन्य कार्य में जुटी हुईं हैं। शहरी जनता को हम परेशान नहीं होने देंगे। फिलहाल जनता भी हमें सहयोग करे।
मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
हर संभव मदद दिलाएंगे
लोगों को हम हर संभव मदद दिलाएंगे। हमारा मकसद है कि सभी को सफाई, सैनिटाइजर व दूसरी व्यवस्थाएं देना।
प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम -----------
अरुण शर्मा