खेलों से होता है शारीरिक और मानसिक विकास: महेंद्रपाल
खेल स्वास्थ्य को सुधारने और बनाए रखने मानसिक कौशल और एकाग्रता
जागरण संवाददाता, रोहतक : खेल स्वास्थ्य को सुधारने और बनाए रखने, मानसिक कौशल और एकाग्रता स्तर के साथ ही सामाजिक और वार्तालाप या संवाद कौशल को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए हमारे जीवन में खेलों का एक अह्म हिस्सा है, क्योंकि खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त एवं जाट शिक्षा समिति के प्रशासक महेंद्रपाल ने कही। वे शनिवार को जाट स्कूल में वार्षिक एथलेटिक्स मीट के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। जाट स्कूल के पूर्व छात्र एवं आइटीआइ के रिटायर प्रिसिपल ईश्वर सिंह राठी व उनकी पत्नी प्रेमवती समारोह में गेस्ट गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। जाट स्कूल के प्राचार्य इंजीनियर सुनील दलाल ने मुख्य अतिथि स्वागत किया। एसडीसी महेंद्रपाल ने कहा कि हर इंसान के अंदर एक खिलाड़ी होना चाहिए और जीवन में एक खेल को जरूर अपनाना चाहिए। एक अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के माध्यम से अपने परिवार व देश का नाम गौरवांवित करता है। उन्होंने कहा किया अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के प्रति दिलचस्पी, उत्सुकता और सीखने की चाह रखता है। अच्छे खिलाड़ी को अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा होता है। टीमवर्क अच्छे खिलाड़ी का महान गुण होता है।
उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी अपने खेल और व्यक्तित्व द्वारा दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरणा देता रहता है की अगर आपके पास प्रतिभा और कुछ करने की लालसा, हौसला और अनुशासन है तो एक न एक दिन आप सफलता जरूर प्राप्त करते हैं। ईश्वर सिंह राठी ने जाट स्कूल के बच्चों के लिए एक लाख रुपये की राशि दी। वहीं समारोह में पहुंचे पूर्व छात्र एवं जाट कालेज के सहायक प्रोफेसर डा. अशोक खासा ने 11 हजार रुपये की राशि दी।
इस अवसर पर जाट स्कूल के प्राचार्य इंजीनियर सुनील दलाल, कालेज की प्राचार्या डा. संगीता दलाल, डा. आनंद, डा. सुखबीर सिधु, जगदीप हुड्डा, सुरेंद्र सिंह दिमाना, सतीश नांदल, वीरेंद्र कुमार तोमर एवं सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। 100 मीटर रेस में मनीष रहा प्रथम
ग्रुप एक से 100 मीटर रेस में मनीष प्रथम, विशाल द्वितीय, अनुपम तृतीय रहा और ग्रुप बी से 100 मीटर रेस में सत्यम प्रथम, रवि द्वितीय, आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। वहीं ग्रुप सी की लड़कियों की 100 मीटर रेस में श्रुति प्रथम, पुष्पा द्वितीय, रिया तीसरे स्थान पर रही।