दिन में 2 तो रात को 4 डिग्री तक लुढक रहा पारा
जागरण संवाददाता, रोहतक : नवंबर की शुरुआत में सर्दी बढ़ने लगी है। तापमान में धीरे-धीरे गि
जागरण संवाददाता, रोहतक : नवंबर की शुरुआत में सर्दी बढ़ने लगी है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने लगी है। दिन में 2 तो रात को 4 डिग्री तक पारा लुढक रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दक्षिण-पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं से ठंड बढ़ने लगी है। अगले दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सुबह के समय स्मॉग भी देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर सर्दी बढ़ने से गर्म वस्त्रों की मांग भी बढ़ने लगी है। जिससे बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो दो नवंबर को रोहतक का अधिकतम तापमान 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पांच नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह से ही सर्द हवाएं चलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। माना जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने से मैदानी इलाकों में भी सर्दी बढ़ने लगी है। अगले दिनों में इसके और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।