पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने कार्यकर्ता सम्मेलन किया स्थगित
रोहतक दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन के चलते मॉड
जागरण संवाददाता, रोहतक : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन के चलते मॉडल टाउन स्थित सामुदायिक केंद्र में रविवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन स्थगित कर दिया है। इस सम्मेलन के आयोजिक पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने इसकी पुष्टि की है।
सम्मेलन में पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर मुख्यातिथि थे। पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली में जो विकास कराया, उसके लिए जनता हमेशा याद रखेगी। शीला दीक्षित ने कांग्रेस पार्टी संगठन के लिए भी बेहतर कार्य किए। पूर्व सीएम के निधन के चलते देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी के चलते रविवार को होने वाले सम्मेलन को स्थगित कर दिया है। पूर्व विधायक ने जताया निधन पर शोक
पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एंव कांग्रेस प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष रीतुराज सैनी, प्रदेश महासचिव मृदुला शर्मा व महिला कांग्रेस की शहरी अध्यक्ष सुरेश देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर गहरा शोक जताया है। पूर्व विधायक बतरा ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। कांग्रेस उनके येागदान को सदैव याद रखेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवगंत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतृप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।