20 दिनों में दूसरी बार भूकंप, लोगों में फैली दहशत
जागरण संवाददाता, रोहतक : भूकंप से एक बार फिर से लोगों में दहशत फैल गई। दोपहर बाद 12.7 मिनट पर भू
जागरण संवाददाता, रोहतक :
भूकंप से एक बार फिर से लोगों में दहशत फैल गई। दोपहर बाद 12.7 मिनट पर भूकंप के झटकों से जमीन डोलने लगी। यह देख लोगों के मन में डर बैठ गया है। हालांकि भूकंप के झटके बहुत तेज नहीं थे। लेकिन इससे लोग भयभीत जरूर हो गए है। बता दें कि इसी महीने दो जून को भी सुबह भूकंप से धरती हिल गई थी। पिछले 20 दिनों में ही दूसरी बार भूकंप आने से लोगों में दहशत फैली हुई है। लोगों का कहना है कि बार बार भूकंप आने भय का माहौल बना हुआ है। कयास लगाए जा रहे है कि बार बार भूकंप आना किसी बड़े खतरे की घंटी हो सकती है।
गौरतलब है कि दो जून को सुबह करीब 4 बजे तथा सुबह 8 बजे दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह चार बजे आया भूकंप तो इतना तीव्र था कि लोग उठकर अपने घरों से बाहर भागे। वहीं आज आए भूकंप ने एक बार फिर लोगों के मन में डर बना दिया है। कहा जा रहा है कि बार-बार भूकंप का आना किसी बड़े खतरे का अंदेशा हो सकता है।