परमात्मा की जानकारी मानव जीवन का मूल ध्येय : अमरीक
जागरण संवाददाता, रोहतक : संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को साप्ताहिक सत्संग संपन्न हुआ। इस अव
जागरण संवाददाता, रोहतक :
संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को साप्ताहिक सत्संग संपन्न हुआ। इस अवसर पर आइएएस अमरीक ¨सह ने श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाया। उन्होंने कहा कि परमात्मा परम सत्ता है, जबकि उसे अनेक नामों से जाना जाता है लेकिन जो उसे वास्तव में जान लेता है, वह जीवन की बाजी जीत लेता है। परमात्मा की जानकारी ही मानव जीवन का मूल ध्येय है।
बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अमरीक ¨सह ने कहा कि आइएएस का अर्थ आइएम सरवेंट यानि मै दास हूं होता है। परमात्मा का सहारा ही एक मात्र शाश्वत सहारा है जिसे पाकर इंसान जीवन की नैया को पार कर सकता है।
निरंकारी बाबा हरदेव ¨सह ने कहा कि मनुष्य को सुख चैन की परवाह न करते हुए निरंतर सच्चाई के पैगाम को आगे बढ़ाना चाहिए ताकि विश्व बंधुत्व की स्थापना हो सके। सच्चाई को जानकर ही इंसान वैर-ईष्र्या की वृतियों से निजाम पा सकता है। इससे अन्य महात्माओं गुरमीत, स्वामी जी, नागपाल, जो¨गद्रा खुराना, सुनील नागपाल ने अपनी प्रस्तुति दी।