Move to Jagran APP

तापमान में बढ़ोतरी, गर्मी से राहत बरकरार

बृहस्पतिवार को तापमान में बढ़ोतरी होने के बावजूद गर्मी से राहत बरकारार रही।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 06:14 AM (IST)
तापमान में बढ़ोतरी, गर्मी से राहत बरकरार
तापमान में बढ़ोतरी, गर्मी से राहत बरकरार

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: बृहस्पतिवार को तापमान में बढ़ोतरी होने के बावजूद गर्मी से राहत बरकरार रही। अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

loksabha election banner

करीब दो माह बाद मंगलवार व बुधवार को हुई बारिश के बाद लोगों को न केवल गर्मी से राहत मिली बल्कि बारिश होने के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक आई है। क्योंकि बारिश के अभाव में किसानों की फसलें सूखने लगी थीं। हालांकि पिछले दो माह के दौरान बीच-बीच में बूंदाबांदी जरूरी हुई थी लेकिन किसानों को उसका ज्यादा फायदा नहीं मिल पाया था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4.5 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान: बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.