Move to Jagran APP

विजिलेंस ने महिला एएसआइ को दस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर एक महिला एएसआइ को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पति-पत्नी के विवाद के मामले में महिला एएसआइ रिश्वत मांग रही थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 09:08 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 09:08 PM (IST)
विजिलेंस ने महिला एएसआइ को दस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
विजिलेंस ने महिला एएसआइ को दस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर एक महिला एएसआइ को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पति-पत्नी के विवाद के मामले में महिला एएसआइ रिश्वत मांग रही थी। देररात तक पुलिस थाने में ही कार्रवाई में जुटी हुई थी।

loksabha election banner

ढालियावास गांव के रहने वाले अभय सिंह का उनकी पत्नी से विवाद चल रहा था। अभय सिंह की पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दी हुई थी, जिसके चलते उन पर दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मामले की जांच अधिकारी एएसआइ सुनीता थी। आरोप है कि एएसआइ सुनीता द्वारा अभय सिंह को परेशान किया जा रहा था। दो बार उससे पैसे भी लिए गए थे। मामले में कुछ राहत देने के लिए महिला एएसआइ द्वारा दस हजार रुपये की रिश्वत और मांगी जा रही थी। अभय सिंह द्वारा मंगलवार को एएसआइ के विरुद्ध विजिलेंस को शिकायत दी गई। प्रशासन की ओर से बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी राजेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। नूंह विजिलेंस के इंस्पेक्टर जयपाल की अगुवाई में टीम गठित की गई और शिकायतकर्ता को महिला थाने में भेजा गया। महिला थाने में एएसआइ सुनीता द्वारा रिश्वत की राशि लेते ही विजिलेंस ने छापेमारी कर दी और महिला एएसआइ को रिश्वत के दस हजार रुपयों के साथ पकड़ लिया गया।

महिला थाने में मची खलबली :

विजिलेंस के छापेमारी करते ही महिला थाने में खलबली मच गई। थाने में मौजूद कई महिला पुलिसकर्मी रेड की बात सुनते ही तुरंत वहां से निकल गई। महिला थाने में विजिलेंस की रेड के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। एक माह में पुलिस विभाग में विजिलेंस द्वारा की गई यह दूसरी कार्रवाई है। कुछ समय पहले जाटूसाना थाने से भी विजिलेंस की टीम ने एक सब इंस्पेक्टर को पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा था। मंगलवार देररात तक विजिलेंस की टीम कार्रवाई में जुटी हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.