छात्राओं ने कहा: मजबूत लोकतंत्र निर्माण में निभाएंगी अहम भूमिका
युवाओं की जागरुकता से ही किसी देश की दशा और दिशा तय होती है। पांच साल में एक बार होने वाले चुनाव में देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वे मतदान जरूर करें। इसमें नारी शक्ति को भी विशेष रूप से आगे आना चाहिए। राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी की छात्राओं ने मतदान करने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया है। कॉलेज की लगभग सभी छात्राएं पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगी।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : युवाओं की जागरूकता से ही किसी देश की दशा और दिशा तय होती है। पांच साल में एक बार होने वाले चुनाव में देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वे मतदान जरूर करें। इसमें नारी शक्ति को भी विशेष रूप से आगे आना चाहिए। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदान करने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया है। कॉलेज की लगभग सभी छात्राएं पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगी। चुनाव में हिस्सा लेने के लिए ये छात्राएं उत्सुक हैं। रीना, ज्योति, शालिनी, पिकी, दीपा सहित दर्जनों छात्राओं का कहना है कि युवाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वे ऐसे नेता का चुनाव करें, जो अपने स्वार्थ के लिए पार्टी बदलने के बजाय राष्ट्रहित, युवाहित और समाजहित की चिता करे। युवाओं के अहम मुद्दे रोजगार, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य है। एक युवा कॉलेज की पढ़ाई पूरी करते ही रोजगार की चिता करता है। माता पिता भी बच्चों से पढ़ाई के बाद उन्हें अच्छे रोजगार की उम्मीद करते हैं। इसलिए शिक्षा ऐसी होनी चाहिए ताकि वे पढ़ाई और रोजगार के बीच बेहतर तालमेल बैठा सकें।
वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर सुमन यादव कहती हैं कि आज की युवा शक्ति जागरूक है। परिवार के साथ देश की भी चिता करते हैं। नारी शक्ति जब जागरूक होती है तो देश और समाज में सकारात्मक बदलाव आना स्वाभाविक है। नारी शक्ति भी देश और समाज की दशा और दिशा बदलने की क्षमता रखती हैं। इसलिए विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान में हिस्सा लेने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।