रेवाड़ी की बेटियों का राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल में जलवा
जिले की बेटियों ने मुंबई में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में दिखाया दम
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : जिले की बेटियों ने मुंबई में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मुंबई में संपन्न हुई लड़कियों की राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी की रिया छेत्री व अंजू ने हरियाणा की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने उत्तर प्रदेश को 4 गोल से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इन खिलाड़ियों का रेवाड़ी पहुंचने पर प्रशिक्षक, जिला खेल अधिकारी और संगठनों ने स्वागत किया। क्षेत्ररक्षण की पंक्ति में खेलते हुए दोनों खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन रहा है। तीन साल से स्टेट में खेल रहीं दोनों खिलाड़ी:
शहर के शिवनगर भाग दो निवासी अंजू पुत्री बलजीत ¨सह और साधुशाह नगर निवासी रिया छेत्री पुत्री चंद्रशेखर पिछले तीन साल से लगातार स्टेट और दो नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। अंजू दिल्ली पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा है, वहीं रिया जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। दोनों खिलाड़ी सुबह 6 बजे से पहले और शाम 4 बजे ही खेल मैदान में अभ्यास के लिए पहुंच जाती हैं। इन बेटियों का सपना फुटबॉल के क्षेत्र में करियर बनाते हुए देश के लिए खेलना है। अंजू की बड़ी बहन भी फुटबॉल खेलती रही हैं। आज वह खेल कोटे से दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। इन खिलाड़ियों के प्रशिक्षक चरण ¨सह ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगी। इन खिलाड़ियों को रेवाड़ी विधायक व जिला फुटबॉल संघ के प्रधान रणधीर ¨सह कापड़ीवास, जिला खेल अधिकारी सुकन्या यादव, जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक कर्नल रणबीर ¨सह, उपप्रधान सुशील गौड, सचिव एवं पूर्व फुटबॉल प्रशिक्षक जसवंत ¨सह, नवीन जांगड़ा, प्रशिक्षक संजीव, विक्रम ¨सह सहित समस्त खेलप्रेमियों ने बधाई दी है। हॉकी खिलाड़ी का स्वागत किया : जालंधर में 28 अप्रैल को संपन्न हुई राष्ट्रीय स्कूल हॉकी प्रतियोगिता में उपविजेता रही हरियाणा की टीम में सराहनीय प्रदर्शन कर लौटी रेवाड़ी की खिलाड़ी ¨प्रयंका का भव्य स्वागत किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़ौदा की छात्रा प्रियंका यादव ने टीम में सराहनीय प्रदर्शन किया। हॉकी में झाड़ौदा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम का प्रदेश में नाम है।
स्कूल के ¨प्रसिपल अनिल कुमार, स्कूल के डीपीई राकेश कुमार, भगतफूल ¨सह महिला विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर के वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार, हरिओम बंसल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ी का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।