विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी भीड़ के लिए रेलवे ने बढ़ाई सुविधा, अब मदार तक जाएगी रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन

Published: Fri, 28 Aug 2026 04:47 PM (IST)

त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का मदार तक विस्तार किया गया है, जो 29 ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन अब मदार तक विस्तारित।

  2. यह ट्रेन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक संचालित होगी।

  3. जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि भी बढ़ी।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेलवे द्वारा त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का मदार तक विस्तार किया है। अब यह ट्रेन रेवाड़ी -मदार जंक्शन-रेवाड़ी स्पेशल के नाम से संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन नंबर 09717, रेवाड़ी-मदार जंक्शन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 29 से 31 अगस्त तक एवं चार से सात सितंबर तक रेवाडी से सुबह सवा चार बजे रवाना होकर फुलेरा स्टेशन पर नौ बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी।

पांच मिनट बाद चलकर नरैना स्टेशन पर नौ बजकर 39 मिनट पर आगमन दो मिनट के ठहराव के बाद चलकर किशनगढ़ स्टेशन पर सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर आगमन व 11 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09718, मदार जंक्शन -रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 29 से 31 अगस्त तक एवं चार से सात सितंबर तक मदार जंक्शन से सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर चलकर किशनगढ़ स्टेशन पर 12 बजकर पांच मिनट पर आगमन, नरैना स्टेशन पर 12 बजकर 40 मिनट पर आगमन एवं फुलेरा स्टेशन पर 12 बजकर 55 मिनट पर आगमन व एक बजे चलकर साढ़े पांच बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

यह ट्रेन कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरैना एवं किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 13 साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे होंगे। इस ट्रेन का मार्ग के अन्य स्टेशनों पर संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।

जयपुर-रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालन अवधि में विस्तार

रेलवे द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु संचालित जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालन अवधि में विस्तार किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 09719, जयपुर-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को जयपुर से शाम साढ़े चार बजे रवाना होकर रात 10 बजे रेवाड़ी पहुंची।

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09720, रेवाड़ी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शनिवार को रेवाड़ी से सुबह पांच बजे चलकर नौ बजकर पांच मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल व बावल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस ट्रेन में नौ साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बे सहित कुल 11 डिब्बे हैं। इस ट्रेन का मार्ग में स्टेशनों पर ठहराव एवं संचालन समय पूर्ववत रहेगा।

यह भी पढ़ें- रेलवे का मेगा ब्लॉक: गोरखपुर-सिवान रूट पर 4 सितंबर तक कई ट्रेनें रद, कुछ के बदले रूट

यह भी पढ़ें- ट्रेन में RAC टिकट लेकर चढ़े हैं? सफर के दौरान ऐसे पता करें सीट कंफर्म हुई या नहीं