विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में साइड देने के विवाद में दो युवकों पर हमला, 15 दिन बाद एक की मौत; पुलिस पर उठे सवाल

Published: Tue, 06 Oct 2026 12:45 PM (IST)

रेवाड़ी में पिकअप को साइड देने के विवाद में हुए हमले में घायल 21 वर्षीय केशव ने 15 दिन बाद ...और पढ़ें

साइड न देने पर शुरू हुआ विवाद। जागरण

साइड न देने पर शुरू हुआ विवाद। जागरण

HighLights

  1. पिकअप को साइड देने के विवाद में युवक पर हमला।

  2. लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हुए हमले में केशव की मौत।

  3. परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: पिकअप वाहन को साइड देने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में कुछ युवकों ने दो युवकों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल 21 साल के केशव ने करीब 15 दिन बाद सोमवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा घायल युवक राम अभी उपचाराधीन है।

क्या है पूरा मामला?

इस मामले में अभी तक घटना को अंजाम देने वाले आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। मृतक के स्वजन ने पुलिस पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। 

जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले केशव और राम पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ बाइक सवार युवक वहां पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में साइड देने को लेकर विवाद हो गया।

हत्या आरोपितों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर मृतक केशव के परिजनों और ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल के बाहर सर्कुलर रोड पर जाम लगाकर बैठ गए।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 12.50.52 PM

दोबारा किया हमला

मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हुई लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था। आरोप है कि कुछ देर बाद वही युवक लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और केशव व राम पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 11.23.35 AM

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने की वजह से दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हालांकि सोमवार रात केशव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। केशव की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

पुलिस पर लगे गंभीार आरोप

मृतक के स्वजन का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। स्वजन ने आरोपितों को बचाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- फैक्टरी में आग से श्रमिकों की मौत गैर इरादतन हत्या नहीं, रेवाड़ी के धारूहेड़ा में हुई घटना पर हाईकोर्ट का फैसला