विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब की बोतल, देशी कट्टा और युवक की लाश... रेवाड़ी में हुई मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:58 AM (GMT+05:30)

रेवाड़ी के मुकुंदपुर बसई गांव में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को शुरुआती जांच में ...और पढ़ें

रेवाड़ी में एक युवक की मौत। सांकेतिक तस्वीर

रेवाड़ी में एक युवक की मौत। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. रेवाड़ी में युवक की गोली लगने से मौत हुई।

  2. शव के पास देशी कट्टा और शराब की बोतल मिली।

  3. पुलिस आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के गांव मुकुंदपुर बसई में शुक्रवार रात को खेतों में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव खेत में खड़ी कार के पास मिला। शव के पास एक देशी कट्टा और शराब की बोतल भी बरामद हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला मान रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव मुकुंदपुर बसई के खेतों में युवक को गोली लगी हुई अवस्था में मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

ऑडियो रिकॉर्ड किया

सूत्रों के मुताबिक, युवक ने फोन पर एक ऑडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपने भाई को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि और उसकी सत्यता की जांच की जानी बाकी है।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया के साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।