विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस लाइन से सेक्टर-20 पहुंचेगा रेवाड़ी महिला थाना, 4 करोड़ की लागत से बनेगा नया आलीशान भवन

Published: Tue, 22 Sep 2026 06:11 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 07:17 AM (IST)

रेवाड़ी में दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन में अस्थायी रूप से चल रहे महिला थाना को जल्द ही सेक्टर-20 में ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. सेक्टर-20 रेवाड़ी में बनेगा नया महिला थाना भवन।

  2. चार करोड़ से अधिक की अनुमानित लागत से होगा निर्माण।

  3. निर्माण कार्य 540 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। अभी तक दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन में अस्थायी तौर पर चल रहे महिला थाना का जल्द नया भवन बनकर तैयार होगा। यह नया भवन 120 मीटर चौड़े शहर के वी टू रोड पर सेक्टर-20 में करीब सवा एकड़ जमीन पर बनेगा।

भवन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाने का भवन अन्य थानों के मुकाबले काफी आलीशान होका। इसके लिए करीब चार करोड़ दो लाख 64 हजार रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

दरअसल, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से महिला थाने के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं और एक अक्टूबर को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद चयनित एजेंसी को कार्य आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

वर्तमान में पुलिस लाइन में संचालित है महिला थाना

रेवाड़ी जिले में वर्तमान में एक ही महिला थाना है। यह फिलहाल जिला पुलिस लाइन परिसर में संचालित हो रहा है। शहर से इसकी दूरी काफी ज्यादा है। साथ ही थाना में पर्याप्त जगह भी नहीं है। नए भवन के निर्माण के बाद महिला थाना पुलिस लाइन से सेक्टर-20 में स्थानांतरित हो जाएगा।

C-140-1-NOI1772-461877

इससे थाने को स्थायी और बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध होगा। नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया लंबे समय से प्रस्तावित थी। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसके साकार होने का रास्ता साफ हुआ है।

540 दिन में पूरा करना होगा निर्माण

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से जारी टेंडर प्रक्रिया के तहत चयनित एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करना होगा। टेंडर एक अक्टूबर को खोले जाने हैं।

इसके बाद कार्य आवंटन और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने पर निर्माण शुरू होने की संभावना है। कार्य शुरू होने के बाद करीब 540 दिन में नए महिला थाना भवन को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें- बालू ठेके के पार्टनरों के विवाद में फंसी UP Police, चित्रकूट में थानाध्यक्ष, दारोगा व कंप्यूटर आपरेटर निलंबित

यह भी पढ़ें- उन्नाव में पूर्व विधायक के भाई को 4 दिन में रखा अवैध तरीके से हिरासत में, दारोगा निलंबित, थानाध्यक्ष पर भी कार्रवाई की मांग