रेवाड़ी में ट्रॉमा सेंटर के सामने निजी बस ने महिला को कुचला, पुलिस ने शुरू की जांच
रेवाड़ी में सर्कुलर रोड स्थित ट्रॉमा सेंटर के सामने एक निजी बस की चपेट में आने से डिंपल नामक महिला ...और पढ़ें
HighLights
रेवाड़ी में निजी बस की चपेट में आई महिला।
ट्रॉमा सेंटर के सामने हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, भीड़ जमा।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड स्थित ट्रॉमा सेंटर के सामने सोमवार को एक हादसे में निजी बस के नीचे आने से महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान शहर के मोहल्ला साधुशाह नगर की रहने वाली डिंपल (25 वर्ष), पत्नी दीपक के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, डिंपल अपनी देवरानी पूजा के साथ बैंक से काम करने के बाद स्कूटी पर सवार होकर घर जा रही थी।
इसी दौरान वह झज्जर-रेवाड़ी रूट पर चलने वाली एक निजी बस की चपेट में आ गई। बस के टायरों के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ट्रॉमा सेंटर के ठीक सामने होने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल को कवर कर लिया और हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
