विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में बूंदाबांदी से मौसम बदला, ठंडक बढ़ी और बारिश का अलर्ट

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:33 AM (IST)

रेवाड़ी में गरज-चमक के साथ हुई बूंदाबांदी से हल्की ठंडक महसूस हुई और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

रेवाड़ी में बूंदाबांदी से मौसम बदला ( एआई जेनरेटेड इमेज )

रेवाड़ी में बूंदाबांदी से मौसम बदला ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. रेवाड़ी में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, मौसम में आया बदलाव।

  2. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 अक्टूबर तक बारिश की संभावना।

  3. सरसों बिजाई के लिए फायदेमंद, खुले बाजरे को नुकसान का डर।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिले में सोमवार सुबह की शुरुआत गरज चमक के साथ बूंदाबांदी से हुई। इससे हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है।

रविवार शाम को तेज हवा चलने से मौसम में बदलाव आरंभ हो गया था। सोमवार को सुबह चार बजे से बिजली की गर्जना के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। इससे सर्दी की शुरुआत होने की संभावना है। गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ने की संभावना 

कई दिनों से सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा था। अब बूंदाबांदी होने से ठंडक बढ़ने की संभावना है। अभी मंडी में बिक्री हो चुका किसानों का बाजरा खुले में रखा हुआ है।

इन दिनों मंडी में बाजरा की बंपर आवक हो रही है। ज्यादा वर्षा होती है, तो जगह जगह खुले आसमान के नीचे रखा बाजरा खराब हो सकता है। हालांकि इससे किसानों को तो नुकसान नहीं है। लेकिन, व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बूंदाबांदी या वर्षा होने से सरसों बिजाई के लिए फायदा होगा। कई जगह बिजाई हो चुकी है।

हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवा व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आया हुआ है, जिसका प्रभाव 13 अक्टूबर तक रहने की संभावना है।

इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ 13 अक्टूबर को पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है, जिससे 14 से 16 अक्टूबर के दौरान आंशिक बादलवाई तथा हवा व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद मौसम खुश्क तथा हवा में बदलाव तथा उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है।