रेवाड़ी में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर दो ट्रालों की टक्कर, ड्राइवर की जलकर मौत
रेवाड़ी में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर मसानी बराज के पास दो ट्रालों की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ...और पढ़ें
-1791514067304_m.webp)
रेवाड़ी में दो ट्रालों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जागरण
HighLights
रेवाड़ी में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर दो ट्रालों की भिड़ंत।
एक ट्रॉले में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत।
दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल, हाईवे पर लगा जाम।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार अलसुबह मसानी बराज के समीप दो ट्रालों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक ट्रॉले में भीषण आग लग गई, जिसमें चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चालक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार अलसुबह हाईवे पर ट्राले जा रहे थे। मसानी बराज के समीप आगे चल रहे ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहे ट्राले की उससे जोरदार भिड़ंत हो गई।
हाईवे पर मची अफरा-तफरी
वहीं, टक्कर के बाद एक ट्रॉला में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जिंदा जलकर हुई मौत
उधर, घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि ट्रॉला में सवार ड्राइवर को बचाया नहीं जा सका और उसकी जिंदा जलने से मौत हो गई।
वहीं, हादसे में दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित कराया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी।
यह भी पढ़ें- बागपत में किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो सिलिंडर फटे; मां-बेटी की मौत
