24 घंटे में 4 पुलिसकर्मी निलंबित, रेवाड़ी में शराब पीकर बदसलूकी करने वाले ASI पर SP का कड़ा एक्शन
रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने ड्यूटी के दौरान शराब पीकर अभद्रता करने के आरोप में धारूहेड़ा के एएसआई महेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।

रेवाड़ी में एएसआई सस्पेंड। फोटो: सांकेतिक
HighLights
रेवाड़ी एसपी ने एएसआई महेंद्र सिंह को निलंबित किया
ड्यूटी पर शराब पीकर अभद्रता के आरोप में निलंबन
24 घंटे में चार पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने पुलिसकर्मियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए एक और एएसआई को निलंबित कर दिया है।
धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में तैनात एएसआई महेंद्र सिंह पर ड्यूटी के दौरान शराब पीकर अभद्रता करने के आरोप हैं। शिकायतें मिलने के बाद एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया।
शराब पीकर अभद्रता की शिकायतें
बताया जा रहा है कि एएसआई महेंद्र सिंह की गुरुग्राम-कापड़ीवास बॉर्डर क्षेत्र में ड्यूटी रहती थी। इस दौरान उनके शराब पीकर अभद्रता करने की शिकायतें पुलिस अधिकारियों तक पहुंच रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है।
24 घंटे में चार पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा पिछले 24 घंटे में चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।
अनुशासन बनाए रखने के निर्देश
एसपी की ओर से पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि में शामिल नहीं होने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- खाटूधाम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, रेवाड़ी-रींगस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; देखें पूरी लिस्ट
