विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीवर जाम से रेवाड़ी में हाहाकार, जनस्वास्थ्य विभाग ने नप को लिखा पत्र

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:32 PM (IST)

रेवाड़ी में सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या से जनस्वास्थ्य विभाग और आमजन परेशान हैं। विभाग ने नगर परिषद रेवाड़ी ...और पढ़ें

सीवर जाम से रेवाड़ी में हाहाकार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

सीवर जाम से रेवाड़ी में हाहाकार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. रेवाड़ी में सीवर जाम और ओवरफ्लो की गंभीर समस्या।

  2. नालियों से कचरा सीधे सीवर लाइनों में पहुंच रहा।

  3. जनस्वास्थ्य विभाग ने नप से जाली लगाने की मांग की।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर में आए दिन हो रहे सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या ने आमजन के साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग की भी परेशान है।

शहर के कई वार्डों में सीवर लाइनों से नालियाें जोड़ा हुआ है, तो कहीं पर नालियों को जोड़ा जा रहा है। लेकिन यहां पर स्क्रीनिंग जालियां नहीं होने के चलते दूषित पानी के साथ ही पॉलिथीन व कचरा भी सीधा लाइनों में पहुंच रहा है, जिसके चलते बार-बार सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या हो रही है।

प्रतिदिन हो रहा सफाई का काम 

विभाग की टीमें प्रतिदिन इन स्थानों पर पहुंचकर सीवर खोलने और सफाई का कार्य करती हैं। लेकिन, अगले ही दिन फिर वही स्थिति बन जाती है।

हद तो यह है कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से गत दो वर्षों से लगातार नप के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।

परेशान होकर जनस्वास्थ्य विभाग ने अब नगर परिषद रेवाड़ी को फिर से पत्र लिखकर शहर के विभिन्न वार्डों में सीवर लाइनों से जुड़ी नालियों और नालों पर चैंबर बनाकर उचित स्क्रीनिंग जालियां लगाने की मांग की है।

बता दें कि नगर परिषद की तरफ से शहर में विभिन्न स्थानों पर नियमित अंतराल पर सड़कों के निर्माण और पुनर्निर्माण किया गया था। इस दौरान घरों और गली के पानी की निकासी के लिए बनी नालियों एवं नालों को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। लेकिन इन नालियों और नालों के सीवर लाइनों में जुड़ने वाले स्थानों पर उचित चैंबर बनाकर स्क्रीनिंग जालियां नहीं लगाई गई हैं।

दो वर्ष में कई बार शिकायत समाधान शून्य

जनस्वास्थ्य विभाग पिछले लगभग दो वर्षों से नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों को बार-बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत करवा रहा है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। स्क्रीनिंग जालियां न होने के कारण नालियों से पालिथीन, जूट के कट्टे, प्लास्टिक की बोतलें, कपड़े, कूड़ा-कचरा और अन्य फ्लोटिंग सामग्री सीधे सीवर लाइनों में प्रवेश कर रही है। परिणामस्वरूप सीवर लाइनें बार-बार जाम हो रही हैं।

इन स्थानों पर प्राथमिकता से जाली लगाने की मांग

जनस्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद से सभी संबंधित पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 12 से अधिक स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जाए।

इनमें चौधरीवाड़ा, तुली चंद वाली के पास वार्ड नौ, हरी कृतन मंदिर के सामने गली, पत्थर घाटी से अरुण भार्गव की दुकान के पास, कायस्थवाड़ा मोहल्ला, गोकल बाजार, रुई वाले के पास, रावली हाट, मामन की चक्की के सामने वार्ड 16, वार्ड 18, नई बस्ती मनसा देवी वार्ड 15, स्कूल नंबर तीन के पास वार्ड 9, साड़ी महल के पास, राधारानी के पास, तोपचीवाड़ा, गुलाटी वकील के पास वार्ड 18, वार्ड आठ में बंजारवाड़ा के पास सहित अन्य स्थान शामिल हैं।


नालियों और नालों के सीवर में जुड़ने वाले स्थानों पर उचित आकार के चैंबर बनवाने और प्रत्येक स्थान पर मजबूत और उचित डिजाइन की स्क्रीनिंग जालियां लगवाने के लिए पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया है, ताकि ठोस और फ्लोटिंग सामग्री सीवर में प्रवेश न कर सके।कूड़ा कर्कट के चलते आए दिन सीवर ओवरफ्लो और जाम की समस्या बनी रहती है।- इंद्रजीत सिंह यादव, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग

यह भी पढ़ें- बुजुर्गों और युवाओं के बीच दूरी पाटने की केंद्र की नई पहल, 4 नवंबर से शुरू होगा 'वयो सम्मान राष्ट्रीय अभियान'


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।