रेवाड़ी में RTA की बड़ी कार्रवाई, प्रदूषण जांच केंद्र पर अनियमितता मिलने पर लगा ताला
रेवाड़ी में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) ने प्रदूषण जांच केंद्रों पर कार्रवाई शुरू की है। अनियमितताएं पाए जाने पर गढ़ी ...और पढ़ें

रेवाड़ी में RTA की बड़ी कार्रवाई ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
आरटीए ने रेवाड़ी में प्रदूषण जांच केंद्रों पर अभियान चलाया।
गढ़ी बोलनी रोड पर अनियमितता मिलने पर एक केंद्र बंद।
इंस्पेक्टर विकास यादव के नेतृत्व में जांच जारी रहेगी।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिले में वाहनों के प्रदूषण की जांच करने वाले केंद्र अब क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के रडार पर हैं। सोमवार को आरटीए की टीम ने गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक वाहन प्रदूषण जांच केंद्र को अनियमितताएं मिलने पर बंद करा दिया।
इंस्पेक्टर विकास यादव की अगुवाई में टीम जिलेभर में प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच कर रही है। अभियान के तहत केंद्रों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान कमियां मिलने पर संबंधित केंद्रों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
केंद्रों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण जारी
दरअसल, जिले में बड़ी संख्या में ऐसे प्रदूषण जांच केंद्र चल रहे हैं, जिनके पास जरूरी दस्तावेज तक नहीं हैं। काफी जांच केंद्रों पर वाहनों की जांच किए बिना ही प्रदूषण जांच का सर्टिफिकेट थमा दिया जाता है।
आरटीए की टीम जिले में संचालित वाहन प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच कर रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केंद्र निर्धारित नियमों के अनुसार काम कर रहे हैं या नहीं। गढ़ी बोलनी रोड स्थित केंद्र को बंद करने की कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है।
अन्य केंद्र भी जांच के दायरे में
इंस्पेक्टर विकास यादव की देखरेख में चल रहे इस अभियान के तहत जिले के अन्य वाहन प्रदूषण जांच केंद्रों की भी जांच की जा रही है। जिन केंद्रों पर खामियां सामने आ रही हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से केंद्र संचालकों को नियमों के अनुसार काम करने का संदेश दिया जा रहा है। गढ़ी बोलनी रोड स्थित केंद्र में काफी खामियां मिली थी, जिसकी वजह से उसे बंद करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- दीवाली पर रेवाड़ी के बाजारों में चौपहिया वाहनों की नो एंट्री, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था
