रेवाड़ी में कार पर पलटा ट्राला, दिल्ली के 4 लोगों की मौत; खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चने की बोरियों से भरा ट्राला कार पर पलट गया। ...और पढ़ें
-1794709098491_m.webp)
रेवाड़ी में हादसे में चार लोगों की मौत। जागरण
HighLights
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
चने की बोरियों से भरा ट्राला कार पर अनियंत्रित होकर पलटा।
हादसे में चार की मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक के समीप रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, चने की बोरियों से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर साथ चल रही कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार सभी लोग ट्राले के नीचे दब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राले को हटवाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्राला ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पालम निवासी दीपक, उनकी पत्नी दिव्या, उनका बेटा और दिल्ली के सुभाष नगर निवासी नितिन और सरिता राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी कार बनीपुर चौक के समीप पहुंची तो साथ चल रहा चने की बोरियों से भरा ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। इससे कार पूरी तरह ट्राले के नीचे दब गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
बच्चे की हालत गंभीर
पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से ट्राले को हटवाया और कार में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकालकर बावल स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दीपक, दिव्या, नितिन और सरिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसका उपचार शुरू किया गया।
हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। वहीं, हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।