राष्ट्र निर्माण में पुलिस का योगदान: रेवाड़ी में शहीदों को किया याद, डायल-112 की उपयोगिता बताई
पुलिस स्मृति दिवस पर रेवाड़ी पुलिस ने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में व्याख्यान आयोजित किया। इसमें पुलिस के राष्ट्र निर्माण ...और पढ़ें

राष्ट्र निर्माण में पुलिस का योगदान ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
पुलिस स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्र निर्माण में पुलिस के योगदान और बलिदान पर चर्चा की गई।
शहीद जवानों से प्रेरणा लेने का विद्यार्थियों से आह्वान किया गया।
प्रतीम सिंह, रेवाड़ी। पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला पुलिस की ओर से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में पुलिस के योगदान, शहीद जवानों के बलिदान और आपातकालीन सेवा डायल-112 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
नागरिकों की सुरक्षा बेहद जरूरी
लाइन ऑफिसर एसआई विजय कुमार ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पुलिस इन जिम्मेदारियों को निभाते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराती है। इस दौरान अनेक पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान भी दिया है।
शहीदों के जवानों को नहीं भुलाया जा सकता
उन्होंने विद्यार्थियों से वीर जवानों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। रेवाड़ी जिला पुलिस के एसआई रणबीर सिंह, एएसआई चंद्रहास और सिपाही माहीचंद ने भी ड्यूटी निभाते हुए शहादत दी है।
उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस के कार्यों और आपातकालीन परिस्थितियों में डायल-112 की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- युवती को तोते से हुआ प्यार; उड़ गया तो हो गई बीमार, तलाश के लिए लगाए पोस्टर, ढूंढने वाले को 20,000 का इनाम
