रेवाड़ी में फर्जी इकरारनामा बनाकर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप, आरोपित गिरफ्तार
रेवाड़ी में जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार कर 12 लाख रुपये हड़पने और बाद में जमीन देने से इनकार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार कर 12 लाख रुपये लेने और बाद में जमीन देने से इनकार करने के आरोप में गिरफ्तार।
HighLights
जमीन का फर्जी इकरारनामा बनाकर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी।
बावल पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में एक युवक को पकड़ा।
आरोपित ने पैसे वापस मांगने पर शिकायतकर्ताओं को धमकी दी।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार कर 12 लाख रुपये लेने और बाद में जमीन देने से इनकार करने के आरोप में बावल थाना पुलिस ने सुबासेड़ी के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करने की शिकायत दी गई थी।
बावल क्षेत्र के गांव शाहपुर के रहने वाले बलवान, करन और अन्य ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने 19 अप्रैल 2025 को एक जमीन का इकरारनामा उन्हें दिया था। शिकायत के अनुसार इकरारनामे में जमीन का सौदा करीब 98 लाख रुपये में होना बताया गया था।
आरोपित ने इकरारनामा देने से इनकार कर दिया
इसके बदले आरोपितों ने 12 लाख रुपये दिए थे, जिसमें 10 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए जाने का उल्लेख शिकायत में है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बाद में जब उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो आरोपित ने इकरारनामा देने से इनकार कर दिया।
आरोपित ने इकरारनामा को फर्जी बताते हुए जमीन का मालिक होने से भी इनकार किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपित ने पैसे वापस मांगने पर धमकी दी।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और इकरारनामे, जमीन के दस्तावेज तथा रुपये के लेन-देन से जुड़े रिकार्ड की जांच की जा रही है।
