दशहरा पर रेवाड़ी पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंध
रेवाड़ी पुलिस ने विजयादशमी पर्व पर होने वाले दशहरा आयोजनों के लिए विशेष सुरक्षा और यातायात योजना तैयार की है।
-1792407859671_m.webp)
HighLights
दशहरा आयोजनों के लिए रेवाड़ी पुलिस अलर्ट मोड पर।
शाम 4 बजे से कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित।
सुरक्षा हेतु सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। विजयादशमी पर्व पर मंगलवार को होने वाले दशहरा आयोजनों को लेकर रेवाड़ी पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आमजन की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर विशेष सुरक्षा एवं यातायात योजना तैयार की गई है।
सुरक्षा में न बरते ढिलाई
रावण दहन कार्यक्रम के दौरान शहर में भीड़ को देखते हुए शाम चार बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम के दौरान रणबीर सिंह हुड्डा चौक से राजीव गांधी चौक तक और रणबीर सिंह हुड्डा चौक से कंटेनर डिपो की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
यह व्यवस्था शाम चार बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। दशहरा स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
संदिग्ध गतिविधि दिखे तो 112 पर दें सूचना
पुलिस अधीक्षक ने जिलावासियों से दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या लावारिस वाहन की जानकारी तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने को देने की अपील की गई है।
पुलिस के अनुसार, पर्व के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है। हमारी कोशिश है कि चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए जाए।
यह भी पढ़ें- पलवल: 24 घंटे में बेअसर हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, NH-19 की सर्विस लेन पर लंबा जाम
