विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी के भाडावास रोड ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें लगीं, रात में सफर हुआ सुरक्षित

Published: Sun, 28 Jun 2026 11:26 PM (GMT+05:30)

रेवाड़ी के भाडावास रोड ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें लगने से रात का सफर सुरक्षित हो गया है। लंबे समय से ...और पढ़ें

भाड़ावास पुल पर जलती स्ट्रीट लाइटें। जागरण

भाड़ावास पुल पर जलती स्ट्रीट लाइटें। जागरण

HighLights

  1. भाडावास रोड ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।

  2. रात में आवागमन अब सुरक्षित और सुगम हुआ।

  3. स्थानीय समिति ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर के भाडावास रोड पर बने ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें लगने से लोगों को राहत मिली है। लंबे समय से अंधेरे के कारण लोगों को रात में आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ओवरब्रिज पर पर्याप्त रोशनी होने से राहगीरों व वाहन चालकों का सफर सुरक्षित हो गया है।

भाडावास रोड ओवरब्रिज संघर्ष समिति के प्रधान मनोज गर्ग के नेतृत्व में लोगों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री आरती राव, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार का आभार जताया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि ओवरब्रिज पर लाइटें लगाने की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे गए थे, जिसके बाद यह कार्य पूरा हुआ। इस अवसर पर धर्मवीर यादव, जसवीर चौधरी, निगांनिया, नरेश शर्मा व नरेश सैनी सहित अन्य लोगों ने कहा कि पुल पर लाइटें लगने से राहगीरों को रात में सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव में लापरवाही, खुले तार और करंट से बढ़ा हादसों का खतरा

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के P-3 और बिल्डर एरिया में लगेंगी नई LED स्ट्रीट लाइटें, 1.32 करोड़ की लागत से फैलेगा दूधिया उजाला