विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव में लापरवाही, खुले तार और करंट से बढ़ा हादसों का खतरा

Published: Sat, 27 Jun 2026 11:49 PM (IST)

रेवाड़ी में स्ट्रीट लाइटों के खराब रखरखाव के कारण लाखों खर्च होने के बावजूद कई जगहों पर करंट दौड़ रहा ...और पढ़ें

जिला सचिवालय के निकट खुले स्ट्रीट लाइट के तार। जागरण

जिला सचिवालय के निकट खुले स्ट्रीट लाइट के तार। जागरण

HighLights

  1. रेवाड़ी में स्ट्रीट लाइटों में करंट, लापरवाही उजागर।

  2. लाखों खर्च के बावजूद रखरखाव में भारी कमी।

  3. बीएमजी मॉल के पास सांड की करंट से मौत।

जागरण संवाददाता. रेवाड़ी। शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों के मेंटेनेंस में बड़ी लापरवाही नजर आ रही है। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद कहीं स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन कटे पड़े हैं, तो कहीं लाइट की टूटकर लटकी हुई है।

इतना ही नहीं बहुत सी जगह तो स्ट्रीट लाइटों में करंट दौड़ रहा है। जबकि जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेपरवाह बने हुए हैं। यही वजह है कि तीन दिन पहले बीएमजी माल के समीप स्ट्रीट लाइट में करंट आने से एक सांड की मौत हो गई। इससे पहले भी एक माह में दो अन्य हादसे हो चुके हैं।

मेंटेनेंस पर हर साल लाखों रुपये होते हैं खर्च

दरअसल, नगर परिषद की तरफ से शहर भर में लगाई गई 10 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटों के मेंटेनेंस पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। इस बार भी एक साल के लिए 30 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा हुआ है। लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है।

77279756

शहर के सबसे व्यस्ततम सरकुलर रोड पर लगाई गई सुल्तान स्ट्रीट लाइटों तक की हालत खराब है। ब्रह्मगढ़ के सामने कनेक्शन कटा हुआ है। महाराणा प्रताप चौक के समीप स्ट्रीट लाइट खंभे से किसी भी वक्त गिर सकती है।

इतना ही नहीं प्रशासनिक अधिकारियों का मुख्यालय जिला सचिवालय के बाहर स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन ही खुले पड़े हैं, जिसकी वजह से कभी भी करंट दौड़ सकता है। गणपत नगर, मिनी बाईपास, लियो चौक व बीएमजी माल के पास भी स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन खुले पड़े हैं।

77280052

कई जगह कनेक्शन कटे होने से छाया अंधेरा

मोहल्ला बास सिताबराय, पुरानी तहसील, खासापुरा, नई अनाज मंडी से कोर्ट की तरफ जानी वाली सड़क, आटो मार्केट, नई आबादी में कई स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन कटे हए हैं, जिसकी वजह से अंधेरा रहता है। कुछ जगह तो स्ट्रीट लाइट की तार टूटकर नीचे सड़क पर लटक रही है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के P-3 और बिल्डर एरिया में लगेंगी नई LED स्ट्रीट लाइटें, 1.32 करोड़ की लागत से फैलेगा दूधिया उजाला

यह भी पढ़ें- पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला, विकास मार्ग पर लगेंगी स्ट्रीट लाइट

सरकुलर रोड पर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, हो सकता उसकी वजह से कनेक्शन कट गया हो। बाकी जगह चेक कराया जाएगा। अगर कहीं स्ट्रीट लाइट में कमी मिली तो उसे ठीक कराया जाएगा।

-

विकास गर्ग, जेई, नप।