रेवाड़ी के लाल ने जापान में रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड पर कब्जा; जश्न में डूबा पूरा गांव
रेवाड़ी जिले के सुलखा गांव के कमलजीत ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड ...और पढ़ें
HighLights
कमलजीत ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीता।
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में हासिल की उपलब्धि।
रेवाड़ी के सुलखा गांव में खुशी और जश्न का माहौल।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के गांव सुलखा के रहने वाले कमलजीत ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड टीम इवेंट के 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
कमलजीत की इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने जश्न मनाया।
देश को दिलाया दूसरा स्वर्ण पदक
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। हरियाणा की सुरुचि इंद्र सिंह और कमलजीत ने संयुक्त रूप से देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। सुरुचि इंद्र सिंह झज्जर की रहने वाली हैं।

छोटा भाई कर रहा पढ़ाई
कमलजीत के पिता औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। दो भाइयों में कमलजीत बड़े हैं और उनका छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।
-1790319871240.webp)
परिवार और गांव में खुशी का माहौल
कमलजीत के चाचा दिनेश कुमार ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रातभर टीवी के सामने बैठकर मुकाबला देख रहे थे। जैसे ही कमलजीत ने स्वर्ण पदक जीता, परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कमलजीत की उपलब्धि पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है और ग्रामीण एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
