रेवाड़ी में 6 सितंबर को हाफ मैराथन, 5 की शाम से 70 हजार लोगों के लिए बंद रहेंगे कई रूट; पढ़ें पूरा ट्रैफिक प्लान
रेवाड़ी में 6 सितंबर को होने वाली हाफ मैराथन के लिए जिला पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट डायवर्जन प्लान ...और पढ़ें

दिल्ली से नारनौल व महेंद्रगढ़ जाने वाले वाहन पुलिस लाइन के पास एनएच-352 से एनएच-11 होते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।
HighLights
6 सितंबर को रेवाड़ी हाफ मैराथन का आयोजन।
70 हजार से अधिक प्रतिभागियों के लिए ट्रैफिक प्लान।
5 सितंबर शाम से कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। आगामी छह सितंबर को राव तुलाराम स्टेडियम में 'रेवाड़ी हाफ मैराथन' का आयोजन किया जाएगा,जिसमें प्रदेशभर से 70 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। मैराथन के सुचारू संचालन, आमजन की सुरक्षा तथा यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।
मैराथन रूट
मैराथन का मुख्य रूट राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होकर राव अभय सिंह चौक, पोसवाल चौक, राजेश पायलट चौक से होते हुए गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी एलिगेंट सिटी कट तक रहेगा, जहां से प्रतिभागी यू-टर्न लेकर वापस लौटेंगे। छह सितंबर सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक राव तुलाराम स्टेडियम से राव अभय सिंह चौक, पोसवाल चौक, राजेश पायलट चौक से होते हुए गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी एलिगेंट सिटी कट तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
मार्ग प्रतिबंध एवं समय
पांच सितंबर शाम पांच बजे से छह सितंबर दोपहर 12 बजे तक रेवाड़ी से धारूहेड़ा रोड (एनएच-352 फ्लाइओवर के नीचे से) से राव अभय सिंह चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग एवं डायवर्जन प्लान
नारनौल व महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम, दिल्ली व जयपुर जाने वाले वाहन हरि नगर फ्लाईओवर के ऊपर से रेवाड़ी बाईपास होते हुए गोकलगढ़, प्रजापति चौक से एनएच-352 पकड़कर झज्जर, गुरुग्राम, दिल्ली व जयपुर जाएं। अथवा नारनौल रोड एनएच-11 से होकर गंतव्य की ओर जाएं। इसी प्रकार गुरुग्राम व दिल्ली से नारनौल व महेंद्रगढ़ जाने वाले वाहन पुलिस लाइन के पास एनएच-352 से एनएच-11 होते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।
रेवाड़ी शहर में प्रवेश करने वाले वाहन
रेवाड़ी-धारूहेड़ा रोड से एनएच-352 होते हुए मीरपुर रोड फ्लाईओवर के नीचे से प्रजापति चौक, गोकलगढ़ व रेवाड़ी बाईपास मार्ग का प्रयोग करें। या पुलिस लाइन के पास एनएच-352 से एनएच-11 होते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। इसके अलावा एनएच-11 होते हुए से बावल रोड पर उतरकर आईओसी चौक होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते है।
रोडवेज व निजी बस सेवाओं के लिए रूट
पटौदी, झज्जर, गुरुग्राम व दिल्ली जाने वाली बसें: रेवाड़ी सर्कुलर रोड से झज्जर चौक होते हुए प्रस्थान करेंगी। इसी प्रकार जयपुर व दिल्ली जाने वाली बसें रेवाड़ी से बावल रोड एवं एनएच-11 के रास्ते अपने गंतव्य के लिए जाएंगी।
पार्किंग व्यवस्था
प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था प्रजापति चौक नए बस स्टैंड के पास,धारूहेड़ा रोड बालाजी मार्केट के पास खाली पड़े स्थान,सभी वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीवीआईपी एवं वीआईपी पार्किंग की अलग व्यवस्था रहेगी।
