ग्रेटर नोएडा में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, भारी जाम की आशंका; वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में एचसीएल के 50वें स्थापना दिवस समारोह के कारण शनिवार को भारी जाम की ...और पढ़ें
-1775877572421_m.webp)
ग्रेटर नोएडा में आज इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास जाम की आशंका। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास के रास्तों पर शनिवार को जाम की समस्या से बचने के लिए वाहन चालक आवाजाही करने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
बताया कि कारण मार्ट में एचसीएल के 50वें स्थापना दिवस पर हो रहे समारोह में करीब 25 हजार एचसीएल कर्मियों के प्रतिभाग करने का अनुमान है। प्रमुख रास्तों पर जाम की स्थिति न बने और वाहन चालकों को परेशानी से बचाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार सिंह ने वाहन चालकों के लिए रूट चार्ज जारी किया है।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए यह है व्यवस्था
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे होकर एक्सपोमार्ट जाने वाले वाहन चालक गलगोटिया कट से उतरकर एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से नासा गोलचक्कर में बनी पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। यहां से पैदल मार्ट के गेट नंबर दो, तीन और चार से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।
- सूरजपुर और परीचौक की ओर से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से शारदा गोलचक्कर होकर नासा गोलचक्कर के पार्किंग पहुंचेंगे। यहां से पैदल गेट नंबर दो, तीन और चार से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे व यमुना एक्सप्रेस-वे होकर एक्सपोमार्ट जाने वाले विशिष्ट पास धारक और एचसीएल कम्पनी के स्टीकर लगे वाहन स्टेलर जिमखाना कट से उतरकर स्टेलर जिमखाना तिराहा से दाहिने मुड़ कर मार्ट के गेट नंबर 11 और 12 से प्रवेश कर करेंगे।
- नॉलेज पार्क और परी चौक मैट्रो स्टेशन की ओर से आने वाले आगुन्तक मैट्रो स्टेशन पर उतरकर पैदल एक्सपोमार्ट स्थित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर निकलने के रास्ते
- दिल्ली और गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन चालक नासा गोलचक्कर पार्किंग स्थल से एलजी गोलचक्कर, साकीपुर गोलचक्कर, तिलपता गोलचक्कर, एकमूर्ति गोलचक्कर, इटेहडा से साहबेरी-किसान चौक और एलजी गोलचक्कर सूरजपुर से कच्ची सड़क पर होकर बिसरख हनुमान मन्दिर, किसान चौक तिगरी होकर एनएच24/09 से जा सकेंगे।
- दिल्ली, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा जाने वाले वाहन चालक नासा गोलचक्कर पार्किंग स्थल से एलजी गोलचक्कर सूरजपुर कुलेसरा हल्दौनी फेस-दो भंगेल एलिवेटिड से आवाजाही कर सकेंगे।
- नोएडा और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन नासा गोलचक्कर पार्किंग स्थल से एलजी गोलचक्कर अल्फा कर्मिशयल गोलचक्कर से बायें मुड़ कर अवधग्रीन गोलचक्कर से डेल्टा-वन गोलचक्कर से पी थ्री गोलचक्कर से आइएफएस विला गोलचक्कर नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर जीरो प्वाइंट से आवाजाही करेंगे।
- कार्यक्रम समापन के बाद बसें नासा पार्किंग के निकास द्वार से होकर एक्सपोमार्ट गेट नंबर तीन के सामने मुख्य मार्ग पर बने बस बाक्स / सेलटर से आगुन्तकों को लेकर एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होकर गंतव्य की ओर रवाना होंगी।
इन रास्तों पर लागू रहेगा डायवर्जन
- एक्सपोमार्ट गोलचक्कर पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर आवश्यकतानुसार एक्सपोमार्ट गोलचक्कर को बंद कर डायवर्जन लागू किया जाएगा।
- गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होकर आइएफएस विला गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहन चालक एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से नासा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर होकर एलजी गोलचक्कर से जगतफार्म होकर गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।
नौ हजार वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
सामान्य पार्किंग नासा गोलचक्कर में 7000 हल्के वाहन और 200 बसों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आगंतुक अपने वाहन नासा गोलचक्कर पार्किंग में खड़े कर एक्सपोमार्ट के गेट नंबर एक, दो, तीन और चार से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे पर 3 महीने तक यातायात रहेगा प्रभावित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पास धारकों व कंपनी के स्टीकर लगे वाहन यहां खड़े हाेंगे
विशिष्ट पास धारक हल्के वाहन एवं एचसीएल कम्पनी के स्टीकर लगे वाहन पार्किंग विशिष्ट पास धारक एवं एचसीएल कम्पनी के स्टीकर लगे हल्के वाहन एक्सपोमार्ट के गेट नंबर 11 व 12 से प्रवेश कर पार्किंग तक पहुंच सकेंगे।
